NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
रायगढ़

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव

विभाग में मचा हडक़ंप, मौत के कारणों का खुलासा नहीं

lochan Gupta
Last updated: March 12, 2026 12:14 am
By lochan Gupta March 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में 2 हाथी शावक की मौत हो गई। उनकी लाशें कुरकुट नदी में तैरती हुई मिलीं। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना घरघोड़ा रेंज की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में लगभग 19 हाथियों का झुंड घूम रहा था। बुधवार को ग्रामीणों ने देखा कि कुरकुट नदी के पास कक्ष क्रमांक 1273 आरएफ के पास दो हाथी मृत पड़े हैं। ग्रामीणों ने तुरंत वन अमला को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद घरघोड़ा के प्रभारी रेंजर और अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे और हाथियों के शव को बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए। बताया गया है कि एक शव को निकाल लिया गया है, जिसकी उम्र लगभग 5 साल बताई जा रही है। वहीं दूसरा शव नदी में थोड़ी दूर है, उसे निकालने की कोशिश जारी है।
बताया जा रहा है कि हाथियों के शवों को बाहर निकालकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस काम के लिए डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद है। सभावना जताई जा रही है कि हाथियों की नहाते या नदी को पार करते समय डूबने से मौत हुई होगी। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण पता चल सकेगा। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर विक्रांत कुमार ने बताया कि नदी में दो हाथी मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। इनमें से एक शव को बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी मौजूद है, लेकिन जांच में अभी तक किसी मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।
पहले भी एक साथ हो चुकी 3 हाथियों की मौत
करीब साल भर पहले, तमनार रेंज के बकचबा बीट के चुहकीमार स्थायी रोपणी में एक साथ 3 हाथियों के शव मिले थे। जांच में पता चला कि हाथी 11 केव्ही बिजली के तार की चपेट में आ गए थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई। इसके बाद मामले की जांच की गई और संबंधित सर्किल प्रभारी और बीटगार्ड को सस्पेंड कर दिया गया था।

You Might Also Like

उत्तरा देवी राठौड़ निधन

पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई

रायगढ़ क्षेत्र में गूंजा बिजली कर्मियों का मुद्दा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक पहुँची कर्मचारियों की आवाज़

ताड़ पत्र पांडुलिपियों को पढऩे की अद्भुत विधि, सेमी पत्ते के रस से उभरते है प्राचीन अक्षर, ताड़ पत्रों में छुपा है नाड़ी वैद्य का अद्भुत ज्ञान भंडार

आवास योजना जरूरतमंदों के लिए बनी घर के सपने को हकीकत में बदलने सहारा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं
Next Article देश की डिजिटल क्रांति का केंद्र बनेगा ‘नवा रायपुर’- ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?