NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ताड़ पत्र पांडुलिपियों को पढऩे की अद्भुत विधि, सेमी पत्ते के रस से उभरते है प्राचीन अक्षर, ताड़ पत्रों में छुपा है नाड़ी वैद्य का अद्भुत ज्ञान भंडार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ताड़ पत्र पांडुलिपियों को पढऩे की अद्भुत विधि, सेमी पत्ते के रस से उभरते है प्राचीन अक्षर, ताड़ पत्रों में छुपा है नाड़ी वैद्य का अद्भुत ज्ञान भंडार
रायगढ़

ताड़ पत्र पांडुलिपियों को पढऩे की अद्भुत विधि, सेमी पत्ते के रस से उभरते है प्राचीन अक्षर, ताड़ पत्रों में छुपा है नाड़ी वैद्य का अद्भुत ज्ञान भंडार

रायगढ़ में संरक्षित हैं आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और प्राचीन चिकित्सा पद्धति की दुर्लभ पांडुलिपियां, भारत सरकार के पांडुलिपि संरक्षण अभियान के तहत रायगढ़ जिला प्रशासन कर रहा महत्वपूर्ण कार्य

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2026 12:38 am
By lochan Gupta May 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की अमूल्य धरोहर आज भी ताड़ पत्रों में सुरक्षित है। सदियों पुराने इन दुर्लभ ज्ञान स्रोतों के संरक्षण और दस्तावेजीकरण के लिए भारत सरकार की ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। जिले में विभिन्न स्थानों पर संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उन्हें संरक्षित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासन की टीम रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित उस स्थान तक पहुंची, जहां प्रख्यात नाड़ी वेदाचार्य स्वर्गीय पंडित विश्वनाथ मिश्रा से जुड़ी दुर्लभ ताड़ पत्र पांडुलिपियां आज भी सुरक्षित रखी गई हैं। पंडित स्वर्गीय पंडित विश्वनाथ मिश्रा इन्हीं पांडुलिपियों के आधार पर लोगों का उपचार किया करते थे। वे अपने समय के प्रख्यात नाड़ी वैद्याचार्य थे तथा रायगढ़ रियासत के राजा चक्रधर सिंह के नवरत्नों में शामिल थे। वे राजकीय वैद्य के रूप में भी अपनी सेवाएं देते थे।
प्रख्यात नाड़ी वेदाचार्य पंडित विश्वनाथ मिश्रा के सुपुत्र श्री पीतांबर मिश्रा ने प्रशासन की टीम को बताया कि ये पांडुलिपियां पूर्णत: आयुर्वेद और नाड़ी विज्ञान से संबंधित हैं तथा उडिय़ा भाषा में लिखी गई हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य आंखों से इन ताड़ पत्रों पर लिखे अक्षर स्पष्ट दिखाई नहीं देते। इन्हें पढऩे की एक विशेष पारंपरिक पद्धति है। ताड़ पत्रों पर सेमी के पत्ते का रस लगाने के बाद अक्षर स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आते हैं। लगभग दो सौ ताड़ पत्र में यह विधि तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा तैयार की गई इस ज्ञान के स्रोत हमारी विरासत की अनमोल धरोहर एवं संपत्ति है। हमारी नवीन पीढिय़ां भी इसकी महत्व की समझ रहे है और इस प्राचीन धरोहर को संभाल कर रख रहे है। पंडित पीतांबर मिश्रा ने बताया कि पांडुलिपियों को उनके परिवारजनों श्री सत्येंद्र मिश्रा एवं श्री राजेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा वर्षों से संरक्षित किया जा रहा है। हमारा मानना है कि ताड़ पत्रों में संरक्षित यह ज्ञान भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान, आयुर्वेद और सांस्कृतिक इतिहास का जीवंत दस्तावेज है। इन पांडुलिपियों का संरक्षण न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को बचाने का प्रयास है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोडऩे का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
उल्लेखनीय है भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान का उद्देश्य देशभर में बिखरी प्राचीन पांडुलिपियों की खोज, संरक्षण, डिजिटलीकरण और अध्ययन को बढ़ावा देना है। रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जिले में मौजूद दुर्लभ धरोहरों को सुरक्षित रखा जा सके और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

You Might Also Like

मनेंष कंकरवाल की कला दिलो में जीवित रहेगी : अरुणधर दीवान

आरपीएफ पोस्ट में आयोजित हुआ मजिस्ट्रेट कोर्ट

महतारी वंदन योजना के तहत रायगढ़ जिले की 2 लाख 97 हजार 819 महिलाओं को 25वीं किस्त की राशि अंतरित

ज्योतिबाई फुले शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ. खेमा दास महंत

गुणवत्ता विहिन नवनिर्मित सडक़ को देखकर जमकर बिफरे कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुशासन तिहार में गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी, जनसमस्या निवारण शिविरों में मौके पर बन रहे आयुष्मान कार्ड, इलाज की चिंता से मिल रही राहत
Next Article पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल का हुआ अंतिम सस्कार

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
टेक्नोलॉजी आधारित पारदर्शी पीडीएस से गरीबों को मिलेगा अधिक लाभ- सीएम साय
जिला पंचायतों को भी मिलेगा डीएमएफ का हिस्सा
बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी रेल प्रशासन की गाज
खाद, बीज व डीजल संकट पर भडक़े किसान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?