NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान
रायगढ़

हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान

lochan Gupta
Last updated: March 12, 2026 12:12 am
By lochan Gupta March 12, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ। धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा रेंज में एक हाथी ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे की है। घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सारसमार निवासी ललकूराम उरांव (75) सुबह किसी काम से जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे कक्ष क्रमांक 149 के रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में पहुंच गए, जहां उनका सामना एक हाथी से हो गया। हाथी ने बुजुर्ग को दौड़ाकर अपनी सूंड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर हाथी कुछ देर बाद जंगल की ओर लौट गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल ललकूराम को तुरंत इलाज के लिए पत्थलगांव के अस्पताल में भर्ती कराया। वन विभाग ने पीडि़त परिवार को तत्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की है।
15 हाथियों का दल सक्रिय
वन विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बाकारूमा रेंज के जंगलों में 7 हाथियों का दल घूम रहा था। मंगलवार रात पत्थलगांव की ओर से 8 और हाथी इस इलाके में पहुंच गए। इस तरह क्षेत्र में करीब 15 हाथियों के दो अलग-अलग झुंड मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक हाथी दल से अलग होकर इधर-उधर घूम रहा है और संभवत: उसी ने बुजुर्ग पर हमला किया।
ग्रामीणों को कर रहे सतर्क
बाकारूमा रेंजर विष्णु मरावी ने बताया कि, हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए प्रभावित गांवों में मुनादी कराई जा रही है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सुबह-शाम जंगल की ओर जाने से बचें और सावधानी बरतें।

You Might Also Like

अंडर 16 क्रिकेट में रायगढ़ पहुंचा सेमीफाईनल

वीर बाल दिवस पर भाजपा का कार्यक्रम आज

3 लोगों से 47 लीटर महुआ शराब जप्त

विवाद के बाद पत्नी ने खुद पर डीजल उड़ेलकर लगाई आग

लैलूंगा क्षेत्र में पुलिस की जन चौपाल का प्रभाव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सफाई कार्य में लापरवाही, ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्टेड
Next Article क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार

खबरें और भी है....

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं
पॉलीटेक्निक कॉलेज के नामकरण को लेकर विधायक ओपी ने लिखा शिक्षामंत्री को पत्र
क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार
हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान

Popular Posts

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?