NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कुनकुरी के एक सुने मकान में हुई चोरी का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कुनकुरी के एक सुने मकान में हुई चोरी का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा
जशपुरनगर

कुनकुरी के एक सुने मकान में हुई चोरी का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा

आरोपी चोर व चोरी का समान खरीदने वाला खरीददार गिरफ्तार,भेजा जेल

lochan Gupta
Last updated: March 12, 2026 12:03 am
By lochan Gupta March 12, 2026
Share
4 Min Read

कुनकुरी। को प्रार्थी राकेश कुमार साव उम्र 38 वर्ष, निवासी रेंमते रोड कुनकुरी के एक किराए के मकान में ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उसके किराए के मकान के बगल में उसके बड़े पिताजी राम बिलास प्रसाद का मकान है, जिसके दोनों बेटे बाहर रहते हैं, घर में केवल प्रार्थी के बड़े पिताजी व बड़ी मां ही रहती हैं, करीबन 06 माह पूर्व से उसके बड़े पिताजी, अपनी पत्नी के ईलाज हेतु, अपने बेटे के पास रांची में रह रहे थे, व घर की देखरेख की जिम्मेदारी प्रार्थी को दिए थे, इसी दौरान दिनांक 19.01.26 को प्रार्थी की बड़ी मां का निधन हो जाने पर, प्रार्थी भी क्रियाकर्म हेतु रांची गया हुआ था, प्रार्थी दिनांक 09.03.26 को जब रांची से वापस लौटा तो देखा कि उसके बड़े पिताजी रामबिलास प्रसाद के मकान का ताला टूटा हुआ है, व अंदर आलमारी भी खुला हुआ था, समान बिखरा पड़ा था, जिस प्रार्थी के द्वारा फोन के माध्यम से अपने बड़े पिताजी रामविलास प्रसाद को सूचित करने पर, उन्होंने बताया कि, आलमारी में बड़ी मां के सोने के कान के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी ** का पायल,05 नग चांदी की पैर में पहनने वाली साठी, व करीबन डेढ़ हजार रुपए चिल्हर रुपया था, उक्त सभी समान को किसी के द्वारा चोरी कर ले जाया गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 331(4),305(क) व 317(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण कर, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही थी, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि संदिग्ध साहिल चौहान उर्फ मंटू, निवासी तुरी बस्ती कुनकुरी, के द्वारा अचानक से अत्यधिक रकम खर्च किया जा रहा है, जिस पर पुलिस को संदेह होने पर, उसे हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर शुरुवात में संदिग्ध साहिल उर्फ मंटू के द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया, परंतु बाद में उसके द्वारा अपराध स्वीकार कर लिया गया, उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि, उसी के द्वारा ही राम विलास प्रसाद के घर में चोरी किया गया है, व चोरी के सोने चांदी के आभूषण को, बजरंग नगर कुनकुरी निवासी दिवाकर ताम्रकार को, बीस हजार रुपए में बेच दिया गया है, जिस पर पुलिस के द्वारा खरीदार दिवाकर ताम्रकार को भी हिरासत में लिया गया, तथा उसके कब्जे से चोरी की सोने के कान के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी का पायल,05 नग चांदी की पैर में पहनने वाली साठी, को जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी चोर साहिल उर्फ मंटू की निशान देही पर, घर व आलमीरा के ताले को तोडऩे में प्रयुक्त लोहे की रॉड को भी जप्त कर लिया गया है।
आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी 1. साहिल चौहान उर्फ मंटू उम्र 22 वर्ष, निवासी तुरी बस्ती, कुनकुरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर छ ग आरोपी खरीददार दिवाकर ताम्रकार, उम्र 28 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, कुनकुरी, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर छ ग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर वारले, प्रधान आरक्षक ढलेश्वर यादव, नंदलाल यादव व लियोन कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

जिले में ‘‘माटी के वीर पदयात्रा‘‘ का हुआ भव्य आयोजन

सीएम साय ने नपा जशपुर को दिया बढ़ा उपहार

सीएम विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से संभव हुआ अंतिम दर्शन

जशपुर पुलिस रखेगी बाहरी लोगों की जानकारी

डिप्टी कलेक्टर बता महिला प्राचार्य से दुर्व्यवहार करने वाला आरोपित गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन- सीएम साय
Next Article बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है- सीएम साय

खबरें और भी है....

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं
पॉलीटेक्निक कॉलेज के नामकरण को लेकर विधायक ओपी ने लिखा शिक्षामंत्री को पत्र
क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार
हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान

Popular Posts

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?