NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कनकबीरा की धरती पर उतरा केसरिया उत्साह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कनकबीरा की धरती पर उतरा केसरिया उत्साह
सारंगढ़

कनकबीरा की धरती पर उतरा केसरिया उत्साह

भाजपा के होली मिलन में दिखी चट्टानी एकता

lochan Gupta
Last updated: March 11, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta March 11, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। जब संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं का समर्पण एक साथ मिलता है, तो परिणाम ‘विजयी हुंकार’ जैसा होता है। ग्राम कनकबीरा के स्कूल प्रांगण में भाजपा मंडल सालर मल्दा (ब) द्वारा आयोजित ‘होली मिलन समारोह‘ में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यह केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाजपा की उस अजेय रणनीति और अटूट एकता का प्रदर्शन था, जिसने विरोधियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। यहां दिग्गजों की मौजूदगी रही। समारोह में भाजपा प्रदेश उपा. जगन्नाथ पाणीग्राही, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक जैसे कद्दावर नेताओं की उपस्थिति ने पांडाल में जोश भर दिया।
नेताओं ने प्रोटोकॉल किनारे रख, फाग गीतों की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ठुमके लगाए। यह दृश्य भाजपा की उस अंत्योदय कार्य संस्कृति को दर्शाता है जहाँ नेता और कार्यकर्ता एक परिवार की तरह एक ही रंग में रंगे नजऱ आएं। कार्यक्रम के सूत्रधार मंडल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया एवं उनकी टीम ने अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवाएं। जिस अनुशासन, भव्यता के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता को एक सूत्र में पिरोया गया, उसने सिद्ध कर दिया कि सालर मल्दा मंडल में भाजपा की नई लीडरशिप पूरी तरह परिपक्व ऊर्जा मान है। समारोह में जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा, महा मंत्री मिलन साहू, सतीश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र पटेल सहित शमशेर सिंह (पूर्व विधायक) जैसे वरिष्ठों का मार्गदर्शन और मोती पटेल, नीलेश पटेल, ऋषिकेश पटेल, नीरज साहू जैसे युवा तुर्कों की सक्रियता ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा के पास अनुभव की ढाल और युवा जोश की तलवार, दोनों मौजूद है। कार्यक्रम का समापन एक भव्य सहभोज के साथ हुआ, जहाँ ‘एक थाली, एक विचार’ की भावना फलीभूत हुई। जिपं सदस्य प्रतिनिधि कैलाश नायक, रामाधार चौहान, सुदर्शन चौहान, संतोष चौहान और योगेश पटेल सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ भोजन कर यह संदेश दिया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता एक मिशन के लिए समर्पित है।कनकबीरा का यह होलीढ मिलन आने वाले समय के लिए एक शुभ संकेत है। कार्यकर्ताओं का यह उल्लास और नेताओं की यह एकजुटता क्षेत्र में भाजपा के स्वर्णिम अध्याय की पटकथा लिख रही है।

You Might Also Like

सायकल दुकान में मन की बात सुनते हुए जिला मंत्री

भाजपा के संसदीय कार्य काल से जनता का उठा भरोसा : पुष्पा देवी

खेलभांठा मैदान की पहचान को बचाएं कलेक्टर साहब

नवधा रामायण में शामिल हुई विधायक उत्तरी

बिलाईगढ़ नपं विकास कार्यों पर कलेक्टर का फोकस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रफ़्तार ने ली नाबालिग वाहन चालक की जान
Next Article चेट्रीचंड महोत्सव के रक्तदान शिविर में पहुंचे महापौर चौहान

खबरें और भी है....

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं
पॉलीटेक्निक कॉलेज के नामकरण को लेकर विधायक ओपी ने लिखा शिक्षामंत्री को पत्र
क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार
हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान

Popular Posts

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?