NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन बनाने की दिशा में पहल, पुसौर के गांवों में स्वच्छता जागरूकता अभियान तेज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन बनाने की दिशा में पहल, पुसौर के गांवों में स्वच्छता जागरूकता अभियान तेज
रायगढ़

स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन बनाने की दिशा में पहल, पुसौर के गांवों में स्वच्छता जागरूकता अभियान तेज

राज्य सलाहकार श्रीमती मोनिका सिंह ने बेलपाली, जकेला सहित कई ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण° ग्रामीणों ने लिया गीला-सूखा कचरा अलग करने का संकल्प, स्वच्छ व स्वस्थ गांव बनाने का संदेश

lochan Gupta
Last updated: March 11, 2026 12:32 am
By lochan Gupta March 11, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य स्तर से पहुंची स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार श्रीमती मोनिका सिंह ने पुसौर विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर स्वच्छता गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
भ्रमण के दौरान राज्य सलाहकार श्रीमती सिंह ने ग्राम पंचायत बेलपाली, जकेला, सुकुलभठली, कोसमंदा एवं बड़े हल्दी में संचालित स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गांवों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था, स्वच्छता संबंधी गतिविधियों तथा सामुदायिक सहभागिता की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, स्वच्छग्राहियों, स्वच्छता दीदियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने से उसके बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ जैविक कचरे का उपयोग खाद के रूप में भी किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छ गांव के निर्माण में भी मदद मिलती है। उन्होंने नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने तथा कचरे के पुन: उपयोग के तरीकों के बारे में भी जानकारी साझा की।
इस अवसर पर स्वच्छता कार्यों से जुड़े स्वच्छग्राही, स्वच्छता दीदी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, ग्रामीणजन, सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राज्य सलाहकार ने स्वच्छता कार्यों में सक्रिय रूप से लगे कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए उनसे संबंधित मानदेय भुगतान की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी तथा कार्यों को नियमित और प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे अपने घरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करेंगे तथा उसके वैज्ञानिक और उचित प्रबंधन में सहयोग करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है और सभी के सामूहिक प्रयास से ही गांवों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सकता है। भ्रमण के दौरान जिले से सहायक परियोजना अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह राय, जिला सलाहकार श्री हीरा सिंह, ब्लॉक सेनिटेशन ऑफिसर श्रीमती राधिका पटेल तथा मनरेगा के तकनीकी सहायक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया।
जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने तथा गांवों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रकार के निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हो रहा है और लोग सक्रिय रूप से स्वच्छता अभियान से जुड़ रहे हैं।

You Might Also Like

माँ बंजारी का आशीर्वाद लेकर जय व्यापार पैनल के प्रत्याशी भरत वलेचा ने किया चुनाव प्रचार का शंखनाद

रात की रोशनी बन रही खतरे की घंटी, हाई बीम से बढ़ रही दुर्घटनाएं

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर ओपी चौधरी ने दी प्रदेश वासियों को बधाई

रास्ता रोककर मारपीट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

खेल के मैदान से जुड़ा विभागीय सौहार्द

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने किया जिले का वार्षिक निरीक्षण
Next Article 27 मार्च को निकलेगी भव्य श्री राम शोभा यात्रा

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?