NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने किया जिले का वार्षिक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने किया जिले का वार्षिक निरीक्षण
जशपुरनगर

पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने किया जिले का वार्षिक निरीक्षण

रक्षित केंद्र में आयोजित दरबार में ली परेड की सलामी

lochan Gupta
Last updated: March 11, 2026 12:19 am
By lochan Gupta March 11, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री दीपक झा द्वारा मंगलवार को जशपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर पहुंचकर भव्य परेड की सलामी ली तथा पुलिस बल के अनुशासन, वेश-भूषा और कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट वेश-भूषा एवं अनुशासन का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। निरीक्षण के दौरान आईजी श्री दीपक झा ने रक्षित केंद्र में उपलब्ध शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण किया तथा वाहनों के उचित रख-रखाव और नियमित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रक्षित केंद्र की विभिन्न शाखाओं जैसे वाहन शाखा, कैश शाखा, स्टोर शाखा तथा पुलिस कैंटीन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
??इसके पश्चात आयोजित पुलिस दरबार में आईजी श्री दीपक झा ने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को हमेशा अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को उत्तम गणवेश में रहकर सख्त अनुशासन का पालन करना चाहिए। वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कंप्यूटर की अनिवार्य जानकारी रखने की सलाह दी, ताकि आधुनिक पुलिसिंग और कार्यालयीन कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित किया जा सके।
आईजी दीपक झा ने पुलिस बल को नशे से दूर रहने और भ्रष्टाचार से बचने की सख्त समझाइश दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता के बीच एक ईमानदार और जिम्मेदार संस्था के रूप में बनी रहनी चाहिए। यदि किसी भी आपराधिक गतिविधि में पुलिस के किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक ने सिटी कोतवाली जशपुर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर का भी जायजा लिया और कार्यालयीन कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि पुलिस व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। वार्षिक निरीक्षण के दौरान डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पटनवार, एसडीओपी जषपुर श्री चंद्रषेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मण्डावी, एसडीओपी पत्थलगांव डॉं. ध्रुवेश जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक श्री कुंजराम चौहान. उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क. श्री भावेश समरथ, उप पुलिस अधीक्षक श्री श्रीमती आशा तिर्की , रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मोरध्वज देशमुख सहित समस्त थाना/चौकी के प्रभारी एवं आईजी स्टेनो मो. रियाज खान, रीडर रेमशलाल साहू उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जशपुर के यूनिसेवकों ने ‘नोनी जोहार’ कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा प्रस्तुति से राज्य स्तर पर बटोरा प्रथम स्थान

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन

नेशनल हाईवे-43 पर कार और ट्रक की भिड़ंत

पत्नी को लाठी से पीटा, जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से किया हमला

नशे में की पत्नी पर लघुशंका करने की कोशिश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मेहनत और एकजुटता से बदली पुन्यासो चौहान की जिंदगी
Next Article स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन बनाने की दिशा में पहल, पुसौर के गांवों में स्वच्छता जागरूकता अभियान तेज

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?