NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

‘सशक्त ऐप’ से खुला वाहन चोरी का मामला, चक्रधरनगर पेट्रोलिंग ने चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़े थे दो संदेही

lochan Gupta
Last updated: March 10, 2026 12:27 am
By lochan Gupta March 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़ । थाना कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकडक़र चोरी की स्कूटी बरामद की है। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का होने से प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
स्कुटी चोरी के संबंध में 06 मार्च को प्रार्थी मुकेश अग्रवाल पिता मुरलीधर अग्रवाल उम्र 47 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके भाई मनोज कुमार अग्रवाल के नाम से पंजीकृत होंडा एक्टिवा क्रमांक ब्ळ 13 ल् 8208 को दिनांक 05 मार्च 2026 को दोपहर में पुराना शनिदेव मंदिर रायगढ़ के पीछे सुलभ शौचालय के पास लॉक कर वह संजय कॉम्प्लेक्स स्थित अपनी अंजली गारमेंट कपड़े की दुकान चला गया था। रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला तो वहां खड़ी स्कूटी गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी वाहन का पता नहीं चलने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूटी चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दी गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की जांच के दौरान 7 मार्च के दोपहर थाना चक्रधरनगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को दो संदेही एक सफेद रंग की स्कूटी के साथ मिले। पूछताछ में वे स्कूटी को बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात बता रहे थे। वाहन को सशक्त ऐप पर चेक करने पर पता चला कि उक्त वाहन के संबंध में थाना कोतवाली में चोरी का अपराध दर्ज है। इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी गई।
कोतवाली पुलिस द्वारा संदेही मनोज भारती और एक किशोर बालक से पूछताछ करने पर दोनों ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। विधि से संघर्षरत बालक के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की एक्टिवा स्कूटी जप्त की गई।
प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा आरोपी मनोज भारती पिता रामलाल भारती उम्र 19 वर्ष निवासी प्रेमनगर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्र तक पहुंचने में पुलिस ने की सहायता

जिला जेल में पाए गये 4 बंदी 18 वर्ष से कम

राजनीति के मैदान में ओपी के पांच बरस

युवती ने आरक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

जीवन का सार अमृत सा हमारे वरिष्ठजनों का अनुभव : मयंक मिश्रा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनदर्शन में पर्यावरण प्रदूषण एवं प्राकृतिक नाले से अवैध जल दोहन की शिकायत
Next Article ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल को चोरी कर फरार हुए हेल्पर गिरफ्तार

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?