NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल को चोरी कर फरार हुए हेल्पर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल को चोरी कर फरार हुए हेल्पर गिरफ्तार
रायगढ़

ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल को चोरी कर फरार हुए हेल्पर गिरफ्तार

रायगढ़-सक्ती पुलिस की तगड़ी नाकेबंदी में पकड़े गये आरोपित से चोरी ट्रेलर समेत 60 लाख की संपत्ति बरामद

lochan Gupta
Last updated: March 10, 2026 12:27 am
By lochan Gupta March 10, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ जिले में ट्रेलर सहित 41 टन लोहे का एंगल लेकर फरार हुए हेल्पर को रायगढ़ और सक्ती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया है। कोतरारोड़ पुलिस ने चोरी गए ट्रेलर और उसमें लोड लोहे का एंगल समेत करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति बरामद कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार 07 मार्च को थाना कोतरारोड़ में ट्रेलर चालक धरमराज जाट पिता रामनारायण जाट उम्र 29 वर्ष निवासी ताजपुरा जाट मोहल्ला तहसील सरवार थाना सरवार जिला अजमेर (राजस्थान) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह ट्रेलर क्रमांक त्श्र 48 ळ। 3147 चलाता है और करीब 8-9 दिन से उसके साथ एक परिचित किशोर बालक (17 वर्ष) हेल्पर के रूप में काम कर रहा था। 05 मार्च को वह हेल्पर के साथ जेएसपीएल रायगढ़ गया था, जहां ट्रेलर में करीब 41 टन लोहे का एंगल (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) लोड कराया गया। 07 मार्च की शाम को ट्रेलर को जिंदल गेट के बाहर मुख्य मार्ग किनारे खड़ा किया गया था। उस समय हेल्पर वाहन के अंदर बैठा था और ट्रेलर में चाबी लगी हुई थी।
ड्राइवर जब कागजात जांच कराने कार्यालय के अंदर गया और लगभग एक घंटे बाद वापस लौटा तो देखा कि जहां ट्रेलर खड़ा किया गया था, वहां वाहन मौजूद नहीं था। हेल्पर को फोन लगाने पर उसका मोबाइल बंद मिला। आसपास तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। प्रार्थी ने आशंका जताई कि ट्रेलर क्रमांक त्श्र 48 ळ। 3147 (कीमत लगभग 40 लाख रुपये) तथा उसमें लोड लोहे का एंगल (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) सहित कुल 60 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 69ध्2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
ट्रेलर चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले में तत्काल नाकेबंदी कराते हुए सीमावर्ती जिलों को भी चोरी हुए ट्रेलर का विवरण भेजकर पतासाजी के निर्देश दिए। जिले एवं आसपास के जिलों में सघन चेकिंग के दौरान जिला सक्ती के टोल प्लाजा पर सक्ती यातायात पुलिस की टीम ने संदिग्ध ट्रेलर को रोककर पकड़ा और इसकी सूचना थाना कोतरारोड़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और आरोपित को अभिरक्षा में लिया गया तथा ट्रेलर को मय लोहे का एंगल जप्त करते हुए कुल 60 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर द्वारा विधि के साथ संघर्षरत बालक से पूछताछ करने पर उसने ट्रेलर चोरी की घटना स्वीकार की। आरोपी को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कल किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। इस प्रकार रायगढ़ और सक्ती पुलिस की तत्परता से वाहन चोरी की बड़ी घटना का त्वरित खुलासा किया गया, जिसमें थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर तथा थाना कोतरारोड़ एवं जिला सक्ती के यातायात स्टाफ की अहम भूमिका रही ।

You Might Also Like

संगम नेशनल डांस फेस्टिवल में रायगढ़ की बेटियों ने जीते कई ईनाम

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 को, परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी

शहर में ब्लैक पर मिल रही करेंसी

प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिलो में बढ़ोतरी किये जाने एवं अघोषित बिजली कटौती को लेकर खरसिया कांग्रेस ने विरोध जताया

रजिस्ट्री के आधार पर कई एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल महोत्सव का शुभारंभ

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?