NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस ने किया महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारी हुईं सम्मानित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस ने किया महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारी हुईं सम्मानित
रायगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस ने किया महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारी हुईं सम्मानित

एसएसपी सिंह सहित पुलिस अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मान, महिला पुलिसकर्मी नारी सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल : एसएसपी

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पुलिस कंट्रोल रूम में जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष भर जिला पुलिस में अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में चयनित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी प्रभात कुमार पटेल, उत्तम प्रताप सिंह, सिद्दांत तिवारी, सुशांतो बनर्जी तथा आर.आई. अमित सिंह द्वारा महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिला पुलिसकर्मी समाज में नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दे रही हैं। आज महिलाएं पुलिस, आर्मी सहित कई ऐसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं जिन्हें पहले पुरुष प्रधान माना जाता था। देश की महिलाएं समाज में सकारात्मक बदलाव की अग्रदूत हैं और नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल हैं। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से देश की सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए केक काटकर महिला दिवस का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस की ओर से महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम हेलो सिस्टर के गठन की घोषणा की। इस एक्सक्लूसिव टीम का नेतृत्व डीएसपी उन्नति ठाकुर करेंगी। टीम के लिए एक अलग हेल्पलाइन नंबर 94792 70533 जारी किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जिले में कहीं से भी कोई महिला पीडि़त इस नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेगी। टीम का दायित्व होगा कि कॉल प्राप्त होने पर तत्काल पीडि़त महिला से संपर्क कर उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस टीम में डीएसपी उन्नति ठाकुर के साथ महिला थाना प्रभारी एवं अन्य महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में जिन महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक वीणा साहू, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, महिला आरक्षक अनिता बेक, ममता साहू, मेनका चौहान, सुप्रिया सिदार, श्यामा सिदार सहित अन्य महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहीं।

You Might Also Like

जंगल में युवक की मिली संदिग्ध लाश

लक्ष्मी नारायण मसंद का निधन

राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई

लापरवाह आरआई पटनायक निलंबित

कोलता समाज की 25 वें महासभा की प्रस्तुति बैठक संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बनोरा आश्रम में रंगोत्सव, समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार
Next Article टीटीई लॉबी बिलासपुर में महिला कर्मियों का सम्मान

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?