NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिंदल स्टील रायगढ़ में विश्व महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिंदल स्टील रायगढ़ में विश्व महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम
रायगढ़

जिंदल स्टील रायगढ़ में विश्व महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम

महिलाएं हर क्षेत्र में स्थापित कर रही नई पहचान, उद्योग से समाज तक बढ़ रहा उनका योगदान

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 11:32 pm
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिंदल स्टील लिमिटेड के रायगढ़ संयंत्र में विश्व महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओपी जिंदल स्कूल परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में जिंदल स्टील परिवार की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित श्रीमती फूलबासन देवी यादव रहीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं वाहिनी की कमांडेंट श्रीमती निवेदिता पॉल और जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पद्मश्री श्रीमती फूलबासन देवी यादव ने अपने जीवन की संघर्षपूर्ण यात्रा साझा करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि जीवन में कई बार ऐसी कठिन परिस्थितियां आईं, जब वे निराशा में आत्महत्या तक का विचार करने लगी थीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने जिद और जुनून के बल पर संघर्ष जारी रखा। उन्होंने कहा कि आज वे न केवल स्वयं आत्मनिर्भर हैं, बल्कि लाखों महिलाओं की आजीविका का सहारा भी बनी हैं। उन्होंने जिंदल फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण, आजीविका, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि कोई महिला ठान ले, तो वह जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती है।
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं बटालियन की कमांडेंट श्रीमती निवेदिता पॉल ने अपने संबोधन में कहा कि पहले की तुलना में आज महिलाओं के लिए परिस्थितियां काफी बेहतर हुई हैं। समाज में महिलाओं को आगे बढऩे के लिए परिवार और पुरुषों का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल ने कहा कि आज की नारी के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। महिलाएं आज हर उस क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं, जिसे पहले केवल पुरुषों के लिए आरक्षित माना जाता था। उन्होंने जिंदल स्टील द्वारा सामाजिक विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
जिंदल स्टील लिमिटेड के कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए महिला शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल उत्सव का नहीं बल्कि महिलाओं के संघर्ष, योगदान और सामर्थ्य को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज, परिवार, उद्योग और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। जिंदल स्टील में भी महिलाएं शॉप फ्लोर से लेकर इंजीनियरिंग टीम और प्रबंधन के स्तर तक अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं और कंपनी की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। श्री रॉय ने कहा कि जिंदल स्टील में महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कंपनी ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित कार्यस्थल मिल सके। उन्होंने कहा कि श्रीमती शालू जिंदल के नेतृत्व में जिंदल फाउंडेशन समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक पहल कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में मानव संसाधन विभाग के प्रमुख प्रवीण जॉर्ज ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

समय पर पूर्ण करें सौंदर्यीकरण कार्य-आयुक्त

दुष्कर्म के आरोपी को कापू पुलिस ने दबोचा, युवती की रिपोर्ट पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एटीएम से राउटर व यूपीएस की चोरी

भाजपा में नवीन युग की शुरूआत : अरूणधर दीवान

केराबहार पंचायत में सरपंच प्रत्याशी खुशबू पैंकरा की धमाकेदार जीत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं : मिताली राज
Next Article सारंगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?