NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो राज्यसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > दो राज्यसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
रायपुर

दो राज्यसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

कांग्रेस से फूलो को फिर मौका भाजपा से पहली बार लक्ष्मी वर्मा

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 12:36 am
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राज्य में अप्रैल में खाली हो रही राज्यसभा की 2 सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिया है। कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम को रिपीट किया है जबकि भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। लक्ष्मी वर्मा पार्षद से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक का पद संभाल चुकी हैं। पहली बार उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया गया है। राज्यसभा की दोनों सीटें अभी कांग्रेस के खाते में है, लेकिन विधानसभा चुनाव में केवल 35 सीटें जीतने के कारण एक सीट भाजपा के खाते में जा रही है। विधानसभा में सीटों के गणित के हिसाब से राज्यसभा की दो सीटों में एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना लगभग तय है। भाजपा की विधानसभा में 54 सीटें हैं। राज्यसभा के लिए 31 वोट होना अनिवार्य है। इस लिहाज से भाजपा के लिए एक सीट हासिल करना आसान है लेकिन दोनों सीटें जीतना मुश्किल है। दोनों सीटों के लिए 62 वोट हासिल करना होगा। दूसरी ओर कांग्रेस की विधानसभा में 35 सीटें होने के कारण एक सीट जीतना मुश्किल नहीं होगा। गौरतलब है कि अप्रैल में राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
ओबीसी को साधने की रणनीति लक्ष्मी वर्मा कुर्मी ओबीसी समाज से आती हैं। छत्तीसगढ़ और खासकर मध्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कुर्मी समाज का अच्छा प्रभाव है। लक्ष्मी वर्मा के जरिये भाजपा ओबीसी समाज में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। इसके अलावा लक्ष्मी वर्मा के जरिये राज्यसभा में महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने का भी प्रयास है। लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से महिला मोर्चा और संगठन में सक्रिय रही हैं।
आदिवासी वोट बैंक पर नजर आदिवासी प्रतिनिधित्व बनाए रखने की रणनीति फूलो देवी नेताम आदिवासी समाज से आती हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासी आबादी बड़ा वोट बैंक है, इसलिए कांग्रेस एसटी प्रतिनिधित्व बनाए रखना चाहती है। इसके अलावा एक दूसरी बड़ी वजह बस्तर में संतुलन बनाए रखना है। फूलो देवी बस्तर क्षेत्र से हैं। कांग्रेस बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत रखना चाहती है। इसलिए उन्हें रिपीट किया गया है।

You Might Also Like

सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात-कैश पार

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में सुनील सोनी की बड़ी जीत

रामलला दर्शन योजना की दूसरी ट्रेन रवाना

किसान की मौत पर डिप्टी सीएम और भाजपा विधायक में तीखी बहस

आपस में ही लड़ रहे हैं कांग्रेसी-सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समूह की चार स्वच्छता सखियों ने बदल दी ग्राम पंचायत की तस्वीर
Next Article धान के बोरों पर कर्मचारियों ने डाला पानी

खबरें और भी है....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?