रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और आगामी गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए दीपक गुप्ता को जिला किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और किसान समुदाय में भारी हर्ष व्याप्त है। दीपक गुप्ता लंबे समय से जमीनी स्तर पर किसानों की समस्याओं को उठाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए भाजपा जिला नेतृत्व ने उन पर यह भरोसा जताया है। नवनियुक्त जिला महामंत्री ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों के हक की लड़ाई और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर खेत-खलिहान तक पहुँचाने का काम पूरी निष्ठा से करेंगे। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामना देते हुए विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में किसान मोर्चा जिले में एक नई ऊर्जा के साथ काम करेगा। दीपक गुप्ता ने कहा किसानों का उत्थान और संगठन की मजबूती ही मेरी प्राथमिकता होगी। यह जिम्मेदारी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जिले के समस्त अन्नदाताओं की सेवा का एक अवसर है।



