NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ग्रामीण आजीविका मिशन से सशक्त होती ग्रामीण महिलाएं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ग्रामीण आजीविका मिशन से सशक्त होती ग्रामीण महिलाएं
रायगढ़

ग्रामीण आजीविका मिशन से सशक्त होती ग्रामीण महिलाएं

lochan Gupta
Last updated: March 7, 2026 12:24 am
By lochan Gupta March 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से स्वसहायता समूहों से जुडक़र महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं। जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत समनिया की रोशनी कुर्रे इसका प्रेरक उदाहरण हैं। शीतल महिला स्वसहायता समूह से जुड़ी रोशनी कुर्रे वर्तमान में बैंक सखी के रूप में कार्यरत हैं और गांव की महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र की अनेक महिलाएं संगठित होकर स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों से जुड़ रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। बैंक लिंकेज के माध्यम से प्राप्त ऋण राशि ने महिलाओं के जीवन में खुशहाली के नए द्वार खोले हैं।
रोशनी कुर्रे बताती हैं कि समूह को प्राप्त ऋण का उपयोग आजीविका गतिविधियों, छोटे व्यवसाय और खेती-किसानी में किया जा रहा है। इससे महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं के इस सशक्तिकरण का श्रेय वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को देती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से आज ग्रामीण महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं और विकास की मुख्यधारा से सीधे जुड़ रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत धरमजयगढ़ महिला ब्लॉक संगठन की महिलाएं संगठित होकर आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। बैंक सखी के माध्यम से गांवों में ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होने से ऋण प्राप्ति, बचत और वित्तीय लेनदेन की प्रक्रिया सरल और सुगम हो गई है। रोशनी कुर्रे जैसी महिलाओं की यह सफलता कहानी यह संदेश देती है कि अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के नए आयाम स्थापित कर सकती हैं। शासन की योजनाओं के साथ महिलाओं की मेहनत और संकल्प से ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है।

You Might Also Like

सडक़ दुर्घटना में स्कूली छात्र की मौत

गारे पालमा सेक्टर-1 : जनसुनवाई निरस्त, फिर भी लोगों का विरोध बरकरार

शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग

सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

ग्रामीण से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दीपक गुप्ता बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री
Next Article सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार

खबरें और भी है....

सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
बेकाबू यात्री बस निर्माणाधीन मकान में घुसकर पलटी
परसकोल हत्याकांड : 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
सडक़ को लेकर गेरवानी-सराईपाली रोड में चक्काजाम
गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का इलाज जारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?