रायपुर। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को हृदय से बधाई देते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ में सफलता की उड़ान निरूपित किया। ओपी ने कहा छत्तीसगढ़ से दर्शना सिंह, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल एवं संजय डहरिया ने इस कठिन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वित्त मंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा- सभी छात्र आप अपनी पूर्ण क्षमता एवं निष्ठा से राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।



