NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आरपीएफ ने 3 साल में किए 600+ टिकट दलाल गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > आरपीएफ ने 3 साल में किए 600+ टिकट दलाल गिरफ्तार
रायपुर

आरपीएफ ने 3 साल में किए 600+ टिकट दलाल गिरफ्तार

5.30 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, 3 करोड़ जुर्माना-वसूला

lochan Gupta
Last updated: March 23, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta March 23, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पिछले तीन सालों में 600 से ज्यादा टिकट दलालों की गिरफ्तारी, 5.30 करोड़ रुपए के मादक पदार्थों की जब्ती और हजारों अवैध वेंडरों पर कार्रवाई की गई है। यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ लगातार विशेष अभियान चला रहा है। आरपीएफ टिकट दलालों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन उपलब्ध और ड्रग तस्करी पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन नारकोस चला रहा है। दोनों ऑपरेशन में पिछले तीन साल में लगभग 984 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
अवैध टिकट दलाली रोकने के लिए आरपीएफ की ओर से ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ चलाया जा रहा है। इसके तहत 2024 में 331 दलाल गिरफ्तार हुए। 1.27 करोड़ रुपए के टिकट जब्त किए गए। वहीं 2025 में 277 दलाल गिरफ्तार, 62.10 लाख रुपए के टिकट जब्त किए गए। इस लिहाज से देखा जाए तो गिरफ्तारी 2024 की तुलनात्मक 2025 में 54 दलाल कम हुए यानी दलालों की गिरफ्तारी में 16.31त्न की कमी आई है। लेकिन पैसों के लिहाज से देखा जाए तो यही कमी 51.10त्न की है, यानी 2024 की तुलना में 2025 में ?64.90 लाख कम जब्त हुए।
2026 में अब तक 57 दलाल गिरफ्तार हुए हैं, जिनसे 12 लाख रुपए के टिकट बरामद की गई है। यही रफ्तार रही तो इस साल के अंत तक लगभग 254 दलाल गिरफ्तार हो सकते हैं। जब्त टिकट की कीमत लगभग ?53.41 लाख हो सकती है, यानी 2025 की तुलना में 8त्न कम कार्रवाई होगी।
इसी तरह ट्रेनों और स्टेशनों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत विशेष निगरानी रखी जा रही है। 2025 में 63 केस, 78 आरोपी गिरफ्तार हुए। इनके पास से 713.522 किलो ड्रग्स जब्त हुआ, जिसकी कीमत 1.70 करोड़ रुपए है। वहीं 2026 में अब तक 24 केस में 36 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। 341.745 किलो ड्रग्स जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.71 करोड़ रुपए के करीब है। पिछले 3 सालों में यानी 2023 ये 2025 के बीच कुल 5.30 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त हुए हैं। इनमें 283 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरपीएफ ओडिशा से आने वाली ट्रेनों पर विशेष चेकिंग अभियान चला रहा है। ट्रेनों और स्टेशन परिसरों में अवैध वेंडिंग के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी है। 2025 में 13,709 वेंडर्स को गिरफ्तार किया गया। इनसे 85 लाख रुपए कुल जुर्माना वसूला गया। वहीं 2026 में अब तक 2,941 वेंडर्स गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनसे11 लाख रुपए जुर्माना अब तक वसूला जा चुका है। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

You Might Also Like

प्लास्टिक कचरे की रिसाइकिल से पर्यावरण प्रदूषण में आएगी कमी : सीएम साय

नौतपा 25 से, इस बार नौ दिन खूब तपेगी धरती

श्रमिकों के बच्चे पढ़ेंगे अब बड़े स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की प्रक्रिया 1 नवंबर से

युक्तियुक्तकरण के लिए 16 जिलों में काउंसलिंग पूरी

विश्व पर्यटन मानचित्र में बस्तर के धुड़मारास ने बनाई जगह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लोहे के अवैध कारोबार पर हुई कार्रवाई, 6 कबाडिय़ों के ठिकानों से आयरन पैलेट-सरिया समेत वाहन जब्त
Next Article डॉक्टर और रिटायर-अधिकारी से 38 लाख रूपए की ठगी

खबरें और भी है....

पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
जिले में अफीम की खेती पर टूटा प्रशासन का कहर, 72 घंटे के भीतर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई
चंद्रनगर में नजूल भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सभापति डिग्री लाल साहू व पार्षद आशीष ताम्रकार बने वार्ड समिति के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?