NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी शंकर बरेठ गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी शंकर बरेठ गिरफ्तार
रायगढ़

पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी शंकर बरेठ गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: March 7, 2026 12:17 am
By lochan Gupta March 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़ । ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत गंभीर मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी शंकर बरेठ को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
होली त्यौहार को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा थाने में दर्ज अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान आज मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम ने बैकुंठपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी शंकर बरेठ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
मामले में एक स्थानीय बालिका द्वारा 14 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपनी सहेलियों के साथ प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाती थी। दिनांक 10 नवंबर को वह अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी, तभी भूतबधन तालाब के पास आरोपी ने उसके साथ छेडख़ानी की। भय के कारण बालिका ने यह बात घर में किसी को नहीं बताई। बाद में 13 नवंबर को स्कूल से घर लौटते समय आरोपी ने फिर से उसके साथ छेडख़ानी की, जिसके बाद बालिका ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई और थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 74, 75(2), 75(3) भारतीय न्याय संहिता और 8, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हो गया था। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त अपराध में जारी गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी शंकर बरेठ पिता दिनेश बरेठ उम्र 23 वर्ष निवासी बैकुंठपुर राम मंदिर के पास रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में वर्ष 2024 में मारपीट का 01 तथा वर्ष 2025 में मारपीट के 02 अन्य अपराध दर्ज हैं। इन मामलों में भी वारंट जारी होने पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।

You Might Also Like

डंपर की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

पिता के मौत के बाद जिला अस्पताल को मेडिकल कीट किया दान

सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक की मौत, जांच शुरू

ट्रेलर से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत

भारी वाहन की ठोकर से बाईक चालक की मौत, दूसरा घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए रमेश की इलाज के दौरान मौत, बखेड़ा शुरू, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम किया
Next Article जेएसडब्ल्यू कंपनी गेट के बाहर पार्किंग से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला
60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
डंडे से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?