NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छात्रावास की बच्चियों से रंगाई-पुताई का मामला गरमाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छात्रावास की बच्चियों से रंगाई-पुताई का मामला गरमाया
रायगढ़

छात्रावास की बच्चियों से रंगाई-पुताई का मामला गरमाया

महिला कर्मचारी सस्पेंड, अधीक्षिका को बदनाम करने की कोशिश

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 5:49 pm
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के लैलूंगा विकासखंड स्थित कोड़ासिया प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं से रंगाई-पुताई कराने का वीडियो वायरल हुआ। जिसे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। आदिवासी विकास शाखा की ओर से जांच के आदेश जारी किए गए।
अधीक्षिका की तरफ से प्रस्तुत प्रतिवेदन की सत्यता की जांच के लिए त्रि-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। अब जांच पूरी होने के बाद वहां काम करने वाली महिला कर्मचारी पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
जांच समिति में क्षेत्र संयोजक धर्मेन्द्र सिंह बैस, क्षेत्र संयोजक धनेश्वरी सिदार और नोडल अधीक्षक उमेश पटेल को शामिल किया गया। समिति को 28 फरवरी को छात्रावास पहुंचकर पूरे मामले की स्थल जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित तिथि पर टीम छात्रावास पहुंची। छात्राओं, गार्ड और अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
जांच के दौरान यह सामने आया कि, छात्रावास अधीक्षिका ने रंगाई-पुताई के लिए मजदूर लगाए थे। कुछ स्थानों पर रंग अधूरा रह जाने पर संबंधित कर्मचारियों को कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अधीक्षिका अपनी नियमित ड्यूटी के लिए स्कूल चली गईं। इसी दौरान महिला कर्मचारी जेरेमिना केरकेट्टा छात्रावास के अंदर गईं और बच्चियों से रंगाई करने को कहकर उनका वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो वायरल कर दिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि उस समय छात्राओं के पास मोबाइल फोन नहीं थे। प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया कि संबंधित महिला कर्मचारी अपने कार्य में अक्सर अनुपस्थित रहती थीं और काम में लापरवाही की शिकायतें भी थीं। अधीक्षिका से तालमेल ठीक नहीं होने के कारण उन्हें बदनाम करने की नीयत से वीडियो वायरल कराने की बात जांच में सामने आई।

महिला कर्मचारी सस्पेंड

जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपे जाने के बाद सहायक आयुक्त ने महिला कर्मचारी जेरेमिना केरकेट्टा को निलंबित कर खरसिया जनपद में अटैच कर दिया है। क्षेत्र संयोजक धर्मेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि समिति की जांच के आधार पर कार्रवाई की गई है।

You Might Also Like

संकुल केन्द्र औराईमुड़ा अंतर्गत शालाओं में शाला प्रवेशोत्सव मनाने तैयारी जोरों पर

सतयुग से ही धर्म की अधर्म पर विजय होती रही- ओपी

राज्यपाल के करकमलों से ‘एक पेड़ मां क नाम’ साझा संग्रह का विमोचन

स्वच्छता पुरस्कार की चमक में छिपी गंदगी, घरघोड़ा नगर पंचायत की खुली पोल

किरोड़ीमल के प्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष बने अतुल शर्मा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article होलिका दहन के बाद रंगोत्सव की तैयारी में जुटे लोग
Next Article जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?