NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 400 पुलिस की सुरक्षा घेरे में मनेगी होली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 400 पुलिस की सुरक्षा घेरे में मनेगी होली
रायगढ़

400 पुलिस की सुरक्षा घेरे में मनेगी होली

5 ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी, 4 थाना क्षेत्रों में 27 पुलिस पेट्रोलिंग

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 5:46 pm
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला में इस होली त्यौहार में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात होंगे, तो बदमाशों और हुड़दंगकारियों पर ड्रोन की मदद से निगरानी की जाएगी। इस दौरान 400 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार की बदमाशी करते पाए जाने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक स्स्क्क शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल, कोतरारोड और खरसिया क्षेत्र में 5 ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसकी लगातार मानिटरिंग भी होगी। वहीं शहर में 27 पेट्रोलिंग यूनिट्स की लाइव लोकेशन के साथ एक विशेष व्हाट्सएप ्रुग्रुप सक्रिय किया गया है। जिससे आवश्यकता पडऩे पर निकटतम पेट्रोलिंग टीम तत्काल सहायता प्रदान कर सकेगी। ड्रोन, व्हाट्सएप ग्रुप और शहर भर के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में विशेष मॉनिटरिंग रूम बनाया गया है।
जहां एक्सपर्ट की टीम रियल टाइम मॉनिटरिंग कर किसी भी घटना या दुर्घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देगी। होली के दौरान जिले में उपलब्ध पुलिस बल के साथ छठवीं बटालियन और मैनपाट बटालियन से प्राप्त बल समेत लगभग 400 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर के चार थाना क्षेत्रों में 27 पेट्रोलिंग पार्टी बनाए गए हैं। इसके अलावा 16 चेकिंग पॉइंट्स व कोतवाली क्षेत्र में 24, कोतरारोड में 12 और जूटमिल व चक्रधरनगर में 10-10 फिक्स पिकेट पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एडी स्क्वॉड की टीम भी लगातार सक्रिय रहेगी।

सादी वर्दी में होगी निगरानी

रायगढ़ की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। ऐसे में आपत्तिजन या भडक़ाऊ पोस्ट पर कार्यवाही की जाएगी। साइबर थाना और महिला थाना की टीम सादी वर्दी में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेगी और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही अनुविभाग के थानों में एसडीओपी थानों और पुलिस लाइन के अतिरिक्त बल के साथ मुस्तैद रहेंगे।
थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के वाटर एरिया पर विशेष निगरानी रखने, प्रशिक्षित होमगार्ड गोताखोरों की तैनाती करने व फायर ब्रिगेड को विभिन्न स्थानों पर तैयार रखने को कहा गया है। होली के दिन गार्डन बंद रहेंगे और शहर सहित आउटर क्षेत्रों में भी लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी। ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए समय पर भोजन व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हुड़दंग बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, हुड़दंग, छेड़छाड़, शराब पीकर वाहन चलाना या शांति भंग करने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि त्यौहार की आड़ में कानून तोडऩे वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

कुड़ेकेला धान मंडी में हाथी का आतंक, 30 हजार क्विंटल धान पर मंडराया खतरा

डेंगू पर शख्त हुए कलेक्टर सिन्हा, शहरवासियों के स्वास्थ्य के साथ नहीं होगा समझौता

हाथी के हमले से ग्रामीण की हुई मौत

केआईटी कॉलेज का विवादित हास्टल ढहाने का काम चालू

11 फरवरी को बनोरा में 26 वे नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तपकरा थाना में पदस्थ आरक्षक अमित कुमार त्रिपाठी और धीरेंद्र कुमार मधुकर गिरफ्तार
Next Article रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?