NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर व एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कलेक्टर व एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
रायगढ़

कलेक्टर व एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण

बंदियों व परिजनों से किया संवाद, व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने निर्देश, स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन व चिकित्सा सुविधाओं की ली जानकारी

lochan Gupta
Last updated: March 1, 2026 12:17 am
By lochan Gupta March 1, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिला जेल रायगढ़ का आज प्रात: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंध, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सेवाएं तथा बंदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया गया।
अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से सीधे संवाद स्थापित किया। बंदियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, अधिवक्ता से मुलाकात की व्यवस्था तथा नि:शुल्क कानूनी सहायता से जुड़े विषय अधिकारियों के समक्ष रखे गए। कलेक्टर एवं एसएसपी ने सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के क्रम में पूर्व में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर की जानकारी भी ली गई। शिविर के दौरान नेत्र रोग से पीडि़त बंदियों को चश्मों का वितरण किया गया था। साथ ही अस्वस्थ बंदियों को फल वितरित कर स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील पहल का परिचय दिया गया। अधिकारियों ने चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। जेल परिसर में उपस्थित बंदियों के परिजनों से भी चर्चा की गई। परिजनों ने मुलाकात व्यवस्था को सहज बनाने तथा प्रतीक्षा अवधि घटाने का आग्रह किया। इस पर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को और व्यवस्थित एवं सुचारू बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों के अधिकारों की रक्षा, सुधारात्मक वातावरण का निर्माण तथा मानवीय दृष्टिकोण अपनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने सुरक्षा प्रबंधों को सतत सुदृढ़ रखने और निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के अंत में जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों तथा नियमित समीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक गोवर्धन सिंह सोरी और एसडीएम महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

पुलिस को देख धान लोड ट्रैक्टर छोड भाग ड्राईवर

मकर संक्रांति पर पोरथ पहुंचे पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

देवी मंदिरों में मादर की थाप पर हुई माता कात्यानी देवी की अराधना

ट्रक की ठोकर से बाईक सवार फीडर की मौत

रीजन प्लेटिनम अवार्ड से आशा बेरीवाल हुई सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 5 हजार शिक्षक भर्ती का निर्णय साय सरकार का सराहनीय कदम
Next Article होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
तलईपल्ली कोयला परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, देश की ऊर्जा जरूरतों को दे रही मजबूती
ओवरलोड पिकअप पलटी, 22-23 लोग घायल
पड़ृोसी ने की किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ताड़ी बेचते तेलंगाना का अधेड़ पकड़ाया, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?