NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर मयंक ने नवगठित नगर पंचायत तमनार का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कलेक्टर मयंक ने नवगठित नगर पंचायत तमनार का किया निरीक्षण
रायगढ़

कलेक्टर मयंक ने नवगठित नगर पंचायत तमनार का किया निरीक्षण

विकास की समग्र कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 27, 2026 12:04 am
By lochan Gupta February 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले की सबसे नवीनतम नगरीय इकाई नगर पंचायत तमनार के सुदृढ़ संचालन और भावी विकास की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने नगर पंचायत कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की तैयारियों, वर्तमान कामकाज की स्थिति तथा उपलब्ध मानव संसाधन की विस्तार से जानकारी ली।
कलेक्टर ने शाखावार पदस्थ कर्मचारियों की संख्या, उनकी जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सुचारू संचालन के लिए जितने अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता हो, उसका आकलन कर विभागीय कार्यालय को शीघ्र मांग पत्र प्रेषित किया जाए तथा उसकी एक प्रति कलेक्टर कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाए। इस संबंध में नव पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान नव मनोनीत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पार्षदों ने कलेक्टर से सौजन्य भेंट कर नगर पंचायत तमनार के समग्र विकास के लिए मांग पत्र सौंपा। कलेक्टर ने कहा कि विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तमनार को प्रदेश की अग्रणी एवं समृद्ध नगर पंचायत के रूप में स्थापित करने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाएगी। कलेक्टर ने नवगठित नगर पंचायत में व्यवसायिक परिसर के निर्माण, सुव्यवस्थित खेल मैदान, बाल उद्यान, बड़े गार्डन, आश्रम छात्रावास, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, सडक़ एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता में रखते हुए ठोस प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध विकास से ही नगर की पहचान और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं।
स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने नियमित साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी आधारित स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुव्यवस्थित नगर ही विकास की पहली पहचान होता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का भी अवलोकन किया और वहां प्रदाय की जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पंचायत तमनार के अध्यक्ष अश्वनी कुमार पटनायक, पार्षद सुरेंद्र कुमार साव, योगेश गुप्ता, हेमलाल साव, घरघोड़ा के एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी, तहसीलदार तथा जनपद सीईओ संजय चंद्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

सीएम साय ने उत्कृष्ट कार्य पर राम कुमारी चौहान का किया सम्मान

पीएम सूर्यघर योजना से जिनके घर हो रहे रोशन उन्होंने कहा- किफायती बिजली का कारगर उपाय

सेवा निवृत्त न्यायालयीन कर्मी आनंद बेहरा का निधन

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों की नीलामी पर लगी रोक

एसएसपी सदानंद कुमार ने धरमजयगढ़ डिवीजन के थाना प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ओपी का संकल्प युवाओं के ऊर्जा का स्त्रोत-सुमीत शर्मा
Next Article कृष्णापुर डैम के पास जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?