रायगढ़। नगर की प्रतिष्ठित फर्म मनोज राइस मिल के संचालक मनोज अग्रवाल एवं मनीष मित्तल के पिताजी भीमसेन मित्तल ( 73 वर्ष ) का आज रात्रि लगभग 8 बजे निधन हो गया। वे विगत कुछ समय से बीमार थे। वे श्री राजेंद्र मित्तल (अग्रसेन ऑफसेट) के छोटे भाई एवं दीपक मित्तल (गोलु) के ताऊजी थे। उनकी अंतिम यात्रा कल 22 फरवरी गुरुवार को सुबह 10 बजे सावित्री नगर स्थित निवास स्थान से निकलेगी। कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।
बालाजी डोर के संचालक भीमसेन मित्तल का निधन
By
lochan Gupta
You Might Also Like
खबरें और भी है....



