NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ओपी का संकल्प युवाओं के ऊर्जा का स्त्रोत-सुमीत शर्मा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ओपी का संकल्प युवाओं के ऊर्जा का स्त्रोत-सुमीत शर्मा
रायगढ़

ओपी का संकल्प युवाओं के ऊर्जा का स्त्रोत-सुमीत शर्मा

छत्तीसगढ़ बनेगा एजुकेशन हब

lochan Gupta
Last updated: February 27, 2026 12:04 am
By lochan Gupta February 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने साय सरकार के लिए ओपी चौधरी की ओर से पेश किए गए तीसरे बजट के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा साय सरकार के बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का संकल्प युवाओं के लिए ऊर्जा का स्त्रोत है। साथ ही यह बजट मोदी जी के 2047 विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा।
सुमीत शर्मा ने इस बजट में युवाओं के लिए किए गए प्रावधान के संबंध में कहा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2026-27 के लिए पेश 1.72 लाख करोड़ रुपये में युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना,उत्कृष्ठ शाला योजना,लाइवलीहुड कॉलेज,करियर काउंसलिंग,नालंदा लाइब्रेरी,एजुकेशन सिटी,बस्तर फाइटर्स,होमियोपैथी कॉलेज हेतु प्रावधान किया गया है जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिल सकेगा। सुमीत शर्मा ने कहा पूरा प्रदेश वित्त मंत्री ओपी चौधरी के संकल्प से भली भांति परिचित है किस तरह उन्होंने अभावों में रहकर कलेक्टर पद हासिल किया और वे राजनीति में पूरी पीढ़ी के जीवन में बदलाव के लिए आए है। कलेक्टर की सेवा छोडक़र राजनीति में आने का उद्देश्य यही है कि दशकों से छत्तीसगढिय़ा शोषण का शिकार होता रहा है। वे शोषण की दासता से मुक्ति दिलाने राजनीति में आए है। इस बजट में छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना की शुरुआत किए जाने की बात कही गई है। इस योजना आके तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सकेगा। उत्कृष्ठ शाला योजना के तहत 150 विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।लाइवलीहुड कॉलेज के लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश के युवाओं की स्किल डेवलप होगी।
करियर काउंसलिंग के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ताकि समय रहते युवाओं की काउंसलिंग की जा सके।नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे सभी जिलों में विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश की एजुकेशन सिटी बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे बस्तर के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिल सकेगी। बजट में बस्तर फाइटर्स के 1500 पदों का सृजन किया जाएगा। होमियोपैथी कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है, जिससे युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। ओपी द्वारा पेश किए गए इस बजट में युवाओ को स्वर्णिम अवसर हासिल होगा। ओपी चौधरी ने प्रदेश को कांग्रेस के भय भ्रष्टाचार से मुक्त किया है।

You Might Also Like

झांसा देकर महिला से की एक करोड़ की ठगी

बच्चों को लेने जा रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, हुई मौत

बदहाल सडक़ को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर खोला मोर्चा

सडक़ निर्माण में प्रशासन की उदासीनता!

गोतमा, छोटे गुमड़ा, पखनाकोट एवं आशा द होप पतरापाली में लगा समाधान शिविर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर ने लैलूंगा क्षेत्र का किया सघन निरीक्षण
Next Article कलेक्टर मयंक ने नवगठित नगर पंचायत तमनार का किया निरीक्षण

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?