NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनव्हीएचसीपी के तहत हिपेटाइटिस पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एनव्हीएचसीपी के तहत हिपेटाइटिस पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
रायगढ़

एनव्हीएचसीपी के तहत हिपेटाइटिस पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

lochan Gupta
Last updated: February 26, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta February 26, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (एनव्हीएचसीपी) के अंतर्गत हिपेटाइटिस से संबंधित लक्षण, जांच एवं उपचार विषय पर एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के आरोग्यम सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिपेटाइटिस संक्रमण की रोकथाम, समय पर पहचान और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करना रहा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए बताया कि हिपेटाइटिस एक गंभीर लेकिन नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर जांच और उपचार किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से उच्च जोखिम समूहों के प्रति सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिंगल शेयरिंग ब्लेड या रेजर का उपयोग, असुरक्षित तरीके से टैटू बनवाना, संक्रमित गर्भवती माता से शिशु में संक्रमण की संभावना तथा असुरक्षित यौन व्यवहार हिपेटाइटिस संक्रमण के प्रमुख कारण हैं। इनसे बचाव के लिए जागरूकता और नियमित जांच अत्यंत आवश्यक है।
सीएमएचओ ने निर्देशित किया कि सभी हाई-रिस्क समूहों एवं एएनसी (गर्भवती महिलाओं) की हिपेटाइटिस जांच अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि संक्रमण की समय रहते पहचान कर उपचार प्रारंभ किया जा सके और आगे प्रसार रोका जा सके। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिपेटाइटिस की रोकथाम, स्क्रीनिंग, रिपोर्टिंग एवं उपचार संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे जिले में वायरल हिपेटाइटिस उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुमित शैलेन्द्र मंडल, डॉ. केनन डेनियल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, डॉ. कल्याणी पटेल, आईडीएसपी कार्यक्रम के जिला डाटा प्रबंधक श्री रामकुमार जांगड़े, सुश्री जानकी देवांगन, माइक्रोबायोलॉजिस्ट सुश्री ज्योति खरे सहित जिले के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं विकासखंड डाटा प्रबंधकों की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

कोतरा स्कूल में चलाया जा रहा है ‘मिशन परीक्षा अभियान’

धूमधाम से मनाया गया एनटीपीसी का 50वां स्थापना दिवस

किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वन विभाग रेल कॉरिडोर कक्ष क्र. 408 में लगी भीषण आग
Next Article आज होटल अंश में ‘आयकर संहिता 2026’ पर मेगा टेक्निकल सेमिनार का आयोजन

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?