बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत धनसीर रोड में स्थित रेल कॉरिडोर कक्ष क्रमांक 408 में गुरुवार को अचानक से भीषण आग लग गई आसपास से आते हुए लोगों ने इस भीषण आग को देखा और वन विभाग को इसकी सूचना दी तब तक आग विकराल रूप ले चुका था इस विकराल आगजनी में हजारों की संख्या में पेड़ जलकर खाक हो गए हैं। यह आगजनी प्लांटेशन तक ही नहीं रहा आसपास के करीब 4 से 5 किलोमीटर तक फैले वन विभाग के इमारती पेड़ों पर भी लग गई और देखते ही देखते पूरा प्लांटेशन में राख नजर आने लगे, वनविभाग के कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पूरी तरह से सागौन पेड़ समेत अन्य फल दार वृक्षों को अपने चपेट में ले लिया था। इस प्रकार से देखा जाए तो यहां पर वन विभाग को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।
लाइन कटाई सफाई के लिए जारी होता है लाखों रुपए
केम्पा मद से इस प्लांटेशन का निर्माण किया गया था, जिसमें करोड़ों रुपए लागत आया था यह बिलाईगढ़ क्षेत्र के वन विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। जिसमें अधिकारी समेत अन्य वन प्रेमी विजिट भी करते थे।अब यह आगजनी में हजारों की संख्या में पेड़ों को नुकसान हुआ है। प्लांटेशन में करीब 42000 मिश्रित वृक्षारोपण हुआ है। जिसमें से अधिकतर वृक्ष जलकर खाक हो चुके हैं। जिसकी सुरक्षा के लिए लाखों रुपए हर साल जारी होते हैं और लाइन कटाई और सफाई का कार्य करना होता है पर अक्सर अधिकारी इसके पैसे को बिना कार्य कराए निकाल लेते है और काम नहीं करते हैं। ऐसे में आग जनी में आग अधिक फैल जाता है।
रेंजर की निष्क्रियता से आगजनी की घटनाएं बढ़ी
स्थानीय वन प्रेमी एवं लोगों का कहना है कि – रेंजर अक्सर ऑफिस में रहते हैं या बाहर रहते हैं फील्ड में कम जाते हैं जिसकी वजह से बीते दिन वन विभाग के कार्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही आगजनी हुई थी जिसमें भी सैकड़ो की संख्या में सागौन पेड़ जलकर खाक हो गए थे। अपने कार्यालय के इतने करीब आगजनी को भी अधिकारी देख नहीं पाए।
पीसीसीएफ ने की थी इस रेल कारिडोर को तारीफ
वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षण एवं वन बाल प्रमुख श्रीनिवास राव जब करीब 3 वर्ष पहले जब वन विभाग के केम्पा प्रमुख हुआ करते थे तब वह बिलाईगढ़ के दौरे पर रहे और इस प्लांटेशन का निरीक्षण किये थे।प्लांटेशन को देखकर श्रीनिवास राव बहुत खुश हुए थे और चौकीदार और सुरक्षा कर्मियों को 500 – 500 का इनाम भी प्रदान कियें थें लेकिन इस आगजनी से यह प्लांटेशन पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।
लापरवाही बरतने वालों पर हो+गी कार्यवाही – गुप्ता
वन विभाग की एसडीओ अमिता गुप्ता का कहना है कि आगजनी की सूचना मिलने के बाद सारंगढ़ से भी टीम को रवाना कर दिया गया है प्रारंभिक तौर पर बीट गार्ड कि यहां पर लापरवाही सामने आई है सारंगढ़ की टीम जांच कर वहां रिपोर्ट लाने के बाद क्लियर हो पाएगा। हमारी उड़ानदस्त की टीम भी वहां पर पहुंच रही है और पूरे मामले की जांच किया जाएगा। उक्त मामले में रेंजर की भी संलिप्त और लापरवाही उजागर होती है तो उन पर भी कार्यवाही करने की बात एसडीओ अमिता गुप्ता के द्वारा कही गई।



