रायगढ़। जिले में बुधवार की शाम सगाई कार्यक्रम के घर लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप खाई में पलट गई। इस घटना में 30 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए हैं वहीं 2 ग्रामीण की मौत होनें की भी जानकारी सामने आ रही है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची चुकी है।
जानकारी के अनुसार बंगुरसूता गांव के रहने वाले ग्रामीण आज कंवर समाज के एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होनें के लिये गोसाईपोढ़ी गांव गए हुए थे। जहां से घर वापसी के दौरान जब पिकअप में सवार ग्रामीण रात करीब 8 बजे के आसपास कापू-धरमजयगढ़ मार्ग में स्थित विजयघाट के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे पिकअप खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार 30 से अधिक लोगों को चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायकों को उपचार के लिये कापू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो लोगों की मौत हो गई, जिसमे काला राम राठिया पिता वृझ राम राठिया 60 वर्ष ग्राम बंगरसुता थाना छाल तथा छतर सिंह राठिया पिता सिदार सिंह राठिया 60 वर्ष ग्राम ग्राम बंगरसुता की मौत हो गई है।
वहीं तीन लोगों को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर किया गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो ग्रामीण की मौत भी हो गई है।
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
30 से अधिक घायल, सगाई कार्यक्रम से लौटते समय हुई घटना



