NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उरला में सडक़ किनारे अतिक्रमण पर कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > उरला में सडक़ किनारे अतिक्रमण पर कार्रवाई
रायपुर

उरला में सडक़ किनारे अतिक्रमण पर कार्रवाई

ठेले-गुमटियां हटाई, ट्रैफिक से मिली राहत

lochan Gupta
Last updated: February 25, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta February 25, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव नगर निगम मुख्य मार्ग पर आज अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सडक़ किनारे संचालित ठेले, गुमटियां और अस्थायी दुकानों को हटाया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में की गई। अभियान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) रमेश येरेवार, उरला थाना पुलिस बल और नगर निगम बीरगांव के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने पाया कि कई स्थानों पर सडक़ और फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर व्यवसाय संचालित किए जा रहे थे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही थी और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ रहा था। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और संबंधित संचालकों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करें।
अभियान के दौरान बिना किसी बल प्रयोग के शांतिपूर्ण ढंग से कार्रवाई की गई। पुलिस और निगम की टीम ने व्यवस्थित तरीके से सडक़ को खाली कराया। कार्रवाई के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई है। आम लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से राहत मिली है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम का कहना है कि लगातार चल रहे अतिक्रमण रोधी अभियान से बाजार क्षेत्रों में यातायात सुगम हुआ है। प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या कम हुई है और आम लोगों को राहत मिल रही है। निगम ने साफ किया है कि आगे भी बिना सूचना के ऐसे अभियान जारी रहेंगे और सडक़ पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा : अंतस को सींचती है, आत्मा को एक दूसरे से जोड़ती है : सीएम साय

स्वच्छता में प्रथम रैंक लाने वाले नगरीय निकाय को मिलेगा एक करोड़ का पुरस्कार

शराब घोटाला : लखमा के निर्देश पर चलता था सिंडिकेट

ईडी कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस का चक्का जाम आज

राईस मिलर्स के लंबित माँगों पर बनी सहमति, जल्द होगा भुगतान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ 27 फरवरी को
Next Article ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैला नेटवर्क ध्वस्त

खबरें और भी है....

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
शादी के पांच दिन बाद उठी अर्थीं, ट्रैक्टर पलटने से नवविवाहित दुल्हे की मौत
सडक़ हादसे में एसईसीएल के अस्सिटेंट मैनेजर की मौत

Popular Posts

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?