NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा में बिना तिलक एंट्री बैन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा में बिना तिलक एंट्री बैन
रायपुर

देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा में बिना तिलक एंट्री बैन

8 से 14 जुलाई तक होंगे भजन, कथा और विशेष कार्यक्रम, राज्यपाल को दिया निमंत्रण

lochan Gupta
Last updated: July 5, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta July 5, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के तत्वावधान में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी। आयोजन का सबसे खास आकर्षण ‘नो तिलक, नो एंट्री’ रहेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा स्थल में प्रवेश से पहले तिलक लगाकर आने की अपील की है, ताकि सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा सके। आयोजन से पहले वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में मुलाकात कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि राज्यपाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की। कथा के कार्यक्रमों की शुरुआत 8 जुलाई को भव्य कलश यात्रा और भागवत महात्म्य के साथ होगी। 9 जुलाई को भीष्म पितामह, कुंती आगमन और पूतना वध, 10 जुलाई को गोवर्धन पूजा, अन्नकूट उत्सव और छप्पन भोग, 11 जुलाई को वामन अवतार, श्रीराम कथा और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा।
इसके बाद 12 जुलाई को कृष्ण बाल लीलाएं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजन और छप्पन भोग, 13 जुलाई को महारास, सुदामा मिलन, रुक्मिणी विवाह और चिंतक विदाई, जबकि समापन दिवस 14 जुलाई को सुदामा चरित्र, कंस वध और हवन-पूजन के साथ कथा का समापन होगा। कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल और यूट्यूब पर भी किया जाएगा। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में योगेश अग्रवाल, राजकुमार राठी, शिवरतन गुप्ता, अशोक गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, संजय चौधरी, सुभाष साहू, राजीव अवस्थी, सुब्रत घोष, नवीन लोढ़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों का कहना है कि सात दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

You Might Also Like

क्राइम ब्रांच की टीम ने ईरानी डेरा में मारी रेड

किरणदेव की टीम में 117 पदाधिकारी, इनमें सिर्फ 9 महिलाएं

पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजन 30 फीट दूर फेंकाया, एक की मौत

ईडी ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और उनके परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति की सीज

बीजेपी कांग्रेस पति-पत्नी की तरह- अमित जोगी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निगम के अफसरों को राजस्व वसूली का नया टारगेट
Next Article चिंतन शिविर 3.0 : योग से हुई नई सुबह

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?