NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहरी क्षेत्रों के ढाबों में लकड़ी के बदले एलपीजी गैस का हो उपयोग – कलेक्टर रोहित व्यास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > शहरी क्षेत्रों के ढाबों में लकड़ी के बदले एलपीजी गैस का हो उपयोग – कलेक्टर रोहित व्यास
जशपुरनगर

शहरी क्षेत्रों के ढाबों में लकड़ी के बदले एलपीजी गैस का हो उपयोग – कलेक्टर रोहित व्यास

योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर सख्त, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, मछली पालन विभाग व स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की, अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 25, 2026 12:22 am
By lochan Gupta February 25, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा संबद्ध विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का आकलन किया। बैठक में खाद्य विभाग, मछली पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित एनआरएलएम एवं स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैठक में उज्ज्वला योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राहियों को भी उज्ज्वला योजना से जोडऩे पर जोर दिया।
खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने फूड इंस्पेक्टरों को निर्देशित किया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेयजल, शौचालय सहित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं। इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों के ढाबों में लकड़ी से खाना बनाने की गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ढाबा संचालकों को एलपीजी गैस कनेक्शन लेकर गैस से ही भोजन तैयार करने के लिए जागरूक करने तथा व्यापक अभियान चलाने को कहा। अभियान के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वाले संचालकों पर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
दिव्यांगजन और आंगनबाड़ी व्यवस्था की समीक्षा –
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने दिव्यांगजन शिविरों एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों की जानकारी लेकर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को शीघ्र पूर्ण करने तथा महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
मछली पालन से आजीविका सशक्तिकरण –
मछली पालन विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने मछलीपालक किसानों को आजीविका गतिविधियों से जोडऩे के लिए तालाबों के पट्टों का आवंटन एवं लंबित प्रस्तावों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मछली पालक किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली और इसे तेज करने को कहा।एनआरएलएम अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को वित्त पोषण एवं स्वरोजगार गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
स्वच्छ भारत मिशन और श्रम योजनाओं पर जोर –
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने ओडीएफ प्लस की प्रगति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा संग्रहण, मैजिक पिट एवं सोख पिट मॉडल, सामुदायिक शौचालय तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की स्थिति का आकलन किया गया। कलेक्टर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने हेतु विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
पीएम आवास: कोई भी आवास अपूर्ण न रहे –
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में कलेक्टर ने प्रगतिरत आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामग्री की अनुपलब्धता के कारण आवास निर्माण कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। अपूर्ण आवासों को हितग्राहियों से चर्चा कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए और कोई भी पात्र परिवार पक्के आवास से वंचित न रहे। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आमजन तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

गौ-हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु कलेक्टोरेट में शिविर का हुआ आयोजन

स्थाई वारंटी अनीस गिरफ्तार

बेटे ने कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर बाप को दी मौत

ठगी का फरार सह आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खेल से सुदृढ़ होता है राष्ट्र निर्माण : विजय शर्मा
Next Article सुरंगपानी धान उपार्जन केंद्र में कथित गड़बड़ी

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?