NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुरंगपानी धान उपार्जन केंद्र में कथित गड़बड़ी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सुरंगपानी धान उपार्जन केंद्र में कथित गड़बड़ी
जशपुरनगर

सुरंगपानी धान उपार्जन केंद्र में कथित गड़बड़ी

कांग्रेस बोली- भाजपा पदाधिकारियों की संलिप्तता, उच्च स्तरीय जांच और केस दर्ज करने की मांग

lochan Gupta
Last updated: February 25, 2026 12:23 am
By lochan Gupta February 25, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के पत्थलगांव ब्लॉक स्थित सुरंगपानी धान उपार्जन केंद्र में कथित धान खरीदी गड़बड़ी को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा पदाधिकारियों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर केस दर्ज करने की मांग की है। सोमवार को नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि सुरंगपानी केंद्र में 14 किसानों के पंजीकृत रकबे के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर फर्जी धान खरीदी की गई। उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि कर्राबेवरा निवासी किसान मनधरो यादव के खाते में चिंताराम, मोहरमति, राधिका के नाम जोड़े गए। जबकि मनधरो और चिंताराम के बीच कोई पारिवारिक संबंध नहीं है। ऐसे कुल 14 मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन अब तक मौन है। उनके अनुसार पंजीकृत रकबे में हेरफेर कर बड़े पैमाने पर फर्जी धान खरीदी की गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर सडक़ पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने आशंका जताई कि पंजीकृत रकबे में गड़बड़ी कर बिचौलियों, कोचियों का धान मंडी में खपाया गया। विनयशील गुप्ता ने दावा किया कि कर्राबेवरा के एक किसान के रकबे में गड़बड़ी कर 107 क्विंटल धान खरीदा गया।
भौतिक सत्यापन के दौरान उसके पास धान उपलब्ध नहीं मिला। इसके बावजूद खाते में धान खरीदी दर्ज कर भुगतान कर दिया गया। पार्टी ने यह भी आशंका जताई कि ऐसी अनियमितताएं जिले के अन्य उपार्जन केंद्रों में भी हो सकती हैं। पूरे जिले में धान खरीदी प्रक्रिया की व्यापक जांच की मांग की गई है। प्रदेश सचिव रत्ना पैंकरा ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस लगातार प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अनियमितताओं की जानकारी देती रही, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। उनके अनुसार बोगस धान खरीदी हुई, सरकारी धन का दुरुपयोग भी हुआ।
विनयशील गुप्ता और रत्ना पैंकरा ने आरोप लगाया कि सुरंगपानी उपार्जन केंद्र में भाजपा के एक पदाधिकारी को पहले कंप्यूटर ऑपरेटर, बाद में फड़ प्रभारी बनाया गया। वहीं से पूरे गड़बड़ी तंत्र का संचालन हुआ। इस मामले में डीएमओ एसके गुप्ता ने कहा कि रकबा बढ़ाकर धान खरीदी का मामला संज्ञान में आया है। राजस्व विभाग के सहयोग से जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा, मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। भाजपा नेताओं की संलिप्तता का आरोप बेबुनियाद है। कांग्रेस केवल आरोप लगाने का काम करती है।

You Might Also Like

परिसीमन के नाम आदिवासी हितों को किया जा रहा नजरअंदाज

शादी का झांसा देकर महिला सब-इंजीनियर से दुष्कर्म

सीएम साय की पहल से सडक़ दुर्घटना में घायल छात्र अजय राम की बची जान

लंबित प्रकरणों को समय पर निराकरण करने कलेक्टर मित्तल ने दिए निर्देश

नारी सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहरी क्षेत्रों के ढाबों में लकड़ी के बदले एलपीजी गैस का हो उपयोग – कलेक्टर रोहित व्यास
Next Article बजट विकास का नहीं विनाश का है -शाखा यादव

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?