NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
रायपुर

सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास

धर्मांतरण-कानून, धान खरीदी, वोट कटने का मुद्दा उठाएंगे, बस्तर में विकास कौन करेगा सरकार या बड़े-उद्योगपति

lochan Gupta
Last updated: February 24, 2026 12:16 am
By lochan Gupta February 24, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट से पहले कांग्रेस भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि, जनहित के मुद्दों पर सरकार को सडक़ से लेकर सदन तक घेरने रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि, साय सरकार का तीसरा बजट दुर्गति का होगा।
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि, कोर्ट में मामला होने के बाद सरकार धर्मांतरण को लेकर कानून ला रही है। उसका हम विरोध करेंगे। डॉ महंत ने कवासी लखमा को सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को धन्यवाद दिया। कांग्रेस को इस बात की चिंता है कि, सरकार एक तरफ नक्सलियों को सफाया कर रही है, लेकिन वहां का विकास कौन करेगा। सरकार या बड़े उद्योगपति। इसमें कैसे आंदोलन करना, इसको लेकर राजनीति बना रहे हैं। धान खरीदी की व्यवस्था में इस बार जितनी गड़बड़ी और लापरवाही देखने को मिली, वो पहले कभी नहीं दिखी। इस मामले को सदन में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि, स्ढ्ढक्र में वोट कटने के मामले को भी उठाएंगे। टारगेट कर वोट कटे गए हैं।
23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगा। कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा। जिसमें सरकार की उपलब्धियां और आगामी योजनाओं का खाका पेश किया जाएगा। सत्र के दौरान तीन प्रमुख विधेयक पेश किए जाएंगे। जिनमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक-2026 प्रमुख है। यह विधेयक 1968 के पुराने कानून को बदलकर जबरन मतांतरण पर कठोर सजा का प्रावधान करेगा। धोखाधड़ी या प्रलोभन के मामलों में 10 साल तक की जेल का प्रावधान किया जा सकता है। सरकार ने ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित नौ राज्यों के कानूनों का अध्ययन कर इसका मसौदा तैयार किया है।
2,813 सवालों से गर्म रहेगा सत्र
विधानसभा सचिवालय के अनुसार, सत्र के लिए कुल 2,813 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें 1,437 तारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 112 याचिकाओं पर भी विचार किया जाएगा।
आज पेश होगा साय सरकार का तीसरा बजट
24 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह साय सरकार का तीसरा बजट होगा। सरकारी सूत्रों का दावा है कि, यह बजट सिर्फ वित्तीय आंकड़ों का दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि ‘विजन 2047’ की दिशा में पहला ठोस कदम साबित होगा। महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने पर खास फोकस रहेगा।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : राजधानी में महिला सम्मेलन और तीजा-पोरा महोत्सव की धूम

इंडियन आर्मी ने ब्लास्ट कर उड़ाया दुश्मन का हेड-क्वार्टर

लोकसभा चुनाव दो विचारधारा की लड़ाई है : राहुल गांधी

शक्ति योगा, डांस स्टूडियो एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा भव्य योग प्रतियोगिता का आयोजन

प्रदेश में बढ़ रही ई-रिक्शा व ऑटो

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
Next Article डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?