NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जल्दबाजी में स्थगन आदेश से पीएम आवास निर्माण होगा प्रभावित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जल्दबाजी में स्थगन आदेश से पीएम आवास निर्माण होगा प्रभावित
रायगढ़

जल्दबाजी में स्थगन आदेश से पीएम आवास निर्माण होगा प्रभावित

पीडि़त पक्ष ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

lochan Gupta
Last updated: February 24, 2026 12:07 am
By lochan Gupta February 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ग्राम जकेला, तहसील पुसौर, जिला रायगढ़ स्थित पैतृक भूमि खसरा नंबर 773ध्2 , जो पांच सगे भाइयों की संयुक्त स्वामित्व भूमि है, पर लंबे समय से कब्जे अनुसार आपसी सहमति से आवासीय निर्माण कार्य किया जा रहा है। किंतु इस मामले में सह हिस्सेदारों द्वारा आपत्ति करने के बाद स्थगन आदेश देने से पीएम आवास निर्माण प्रभावित होनें की आशंका बलवती होने लगी है। पीडि़त पक्ष ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में सभी सह-हिस्सेदारों के मध्य लिखित सहमति पत्र तैयार कर नोटरी के माध्यम से प्रमाणित किया गया, जिसके आधार पर संबंधित पक्षों द्वारा अपने-अपने कब्जे अनुसार मकान निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। उक्त भूमि पर शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भी हितग्राही द्वारा मकान निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
बताया गया है कि सह-हिस्सेदार वृंदावन गुप्ता एवं अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा आपत्ति प्रस्तुत किए जाने पर राजस्व न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया गया। पीडि़त पक्ष के अनुसार प्रकरण में स्थगन आदेश जारी किए जाने से पूर्व अत्यंत कम अंतराल पर लगभग प्रत्येक दो दिवस में सुनवाई निर्धारित की जा रही थी, जिससे जल्दबाजी में कार्यवाही किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
पीडि़त पक्ष का यह भी आरोप है कि प्रकरण के दौरान एक अवसर पर ऐसी नोटिस प्राप्त होने की जानकारी दी गई जिसका तहसील कार्यालय में कोई विधिवत अभिलेख उपलब्ध नहीं था। संबंधित पक्ष द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचने पर उक्त नोटिस को वहीं निरस्त फाड़ दिए जाने की बात भी कही जा रही है, जिससे कार्यवाही की पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह उत्पन्न हुआ है।
पीडि़त पक्ष ने आरोप लगाया है कि स्थगन आदेश जारी करने की प्रक्रिया में अनियमितता एवं आर्थिक लेन-देन की आशंका प्रतीत होती है, जिसकी निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है।
स्थगन आदेश जारी होने के पश्चात अगली सुनवाई तिथि लगभग 25 दिवस बाद निर्धारित किए जाने से निर्माण सामग्री खराब होने एवं आर्थिक क्षति की संभावना उत्पन्न हो गई है, जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित हो रहा मकान भी प्रभावित हो रहा है।
पीडि़त पक्ष द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच कर न्यायोचित निर्णय प्रदान किए जाने की मांग जिला प्रशासन एवं सक्षम अधिकारियों से की गई है।

You Might Also Like

ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को रायगढ़ पुलिस ने किया सम्मानित

पीएम आवास निर्माण में रायगढ़ ने प्रदेश में सबसे पहले छुआ 25 हजार का आंकड़ा

राइस मिल का गेट तोडकऱ अंदर घुसा हाथी

एनटीपीसी लारा द्वारा विशेष कोचिंग कार्यक्रम ईवॉइस समर्थ का शुभारंभ

डीईओ ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, बैठकर पढ़ा रहे शिक्षक को दी चेतावनी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनटीपीसी-लारा के खिलाफ संघर्ष मोर्चा का धरना आज
Next Article सडक़, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी

खबरें और भी है....

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, लिव इन में रखा, युवती को पीट पीटकर घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
जीपीएम कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए
7 लाख की जमीन का सौदा बना लूटकांड

Popular Posts

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?