NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनटीपीसी-लारा के खिलाफ संघर्ष मोर्चा का धरना आज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एनटीपीसी-लारा के खिलाफ संघर्ष मोर्चा का धरना आज
रायगढ़

एनटीपीसी-लारा के खिलाफ संघर्ष मोर्चा का धरना आज

जमीन वापसी, बेरोजगारी भत्ता व नौकरी की मांग पर प्रशासन की रहस्यमय चुप्पी

lochan Gupta
Last updated: February 24, 2026 12:07 am
By lochan Gupta February 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। देश के विकास के नाम पर पुसौर विकासखंड में अधिग्रहित भूमि के बदले भू-विस्थापितों को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। अब इन प्रभावितों ने लामबंद होकर लारा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले धरना प्रदर्शन का आगाज कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 15 वर्ष पूर्व जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत स्थानीय किसानों की भूमि अधिग्रहित कर एनटीपीसी,लारा परियोजना को सौंप दी गई थी किंतु आज तक विस्थापित परिवारों को न तो नियमित रोजगार उपलब्ध कराया गया और न ही पुनर्वास नीति का पूर्ण रूप से पालन किया गया।
इस संबंध में लारा संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि 19 जनवरी को जिले के कलेक्टर को भू-विस्थापितों एवं प्रभावितों की ओर से ज्ञापन सौंपा गया था के अनुरूप ज्ञापन में प्रमुख मांगों में योग्यतानुसार नियमित रोजगार उपलब्ध कराने, रोजगार उपलब्ध न होने की स्थिति में रोजगार गारंटी योजना के तहत पिछले लगभग 15 वर्षों से देय बेरोजगारी भत्ते की राशि का भुगतान कराने तथा संबंधित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की गई थी।
लारा संघर्ष समिति के अनुसार वर्ष 2011 में जिला प्रशासन के माध्यम से बड़ी मात्रा में भूमि परियोजना हेतु हस्तांतरित की गई थी,किंतु पुनर्वास नीति के प्रावधानों का समुचित पालन नहीं हुआ। लैंड बैंक योजना एवं पुनर्वास नीति लागू न होने की स्थिति में भू-विस्थापितों की भूमि वापसी की प्रक्रिया भी निर्धारित किए जाने की मांग की गई है पर ज्ञापन देने के बाद भी अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या प्रशासनिक पहल दिखाई नहीं दी है,जिससे भू-विस्थापितों और प्रभावित परिवारों में गहरा असंतोष व्याप्त है। समिति का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के आधार पर की गई थी, परंतु आज तक विस्थापित परिवार अपने अधिकारों से वंचित हैं।
इसी क्रम में भू-विस्थापितों एवं प्रभावितों की मांगों के समर्थन में 24 फरवरी को छपोरा स्थित एनटीपीसी,लारा परियोजना के मुख्य द्वार के सामने पुराने धरना स्थल पर प्रात: सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है।जिसमें लारा संघर्ष ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस आंदोलन में शामिल होकर भूविस्थापितों और प्रभावित परिवारों के न्यायपूर्ण अधिकारों के समर्थन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

You Might Also Like

सट्टा पट्टी व नकद रुपए के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बाइक सवारों को हाथी ने दौड़ाया, जंगल में चलते-चलते बना रहे थे वीडियो

2047 तक भारत को बनाएंगे विकसित राष्ट्र

दरवाजे का कुंदा खोलकर 08 एलईडी लाइट व स्पीकर की चोरी

हड़ताल पर गए तो होगी कार्रवाई-सीएमएचओ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम आवास का समय पर काम पूरा हुआ तो मिलेगा बोनस
Next Article जल्दबाजी में स्थगन आदेश से पीएम आवास निर्माण होगा प्रभावित

खबरें और भी है....

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, लिव इन में रखा, युवती को पीट पीटकर घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
जीपीएम कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए
7 लाख की जमीन का सौदा बना लूटकांड

Popular Posts

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?