NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तमनार जंगल में मिला हाथी शावक का शव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तमनार जंगल में मिला हाथी शावक का शव
रायगढ़

तमनार जंगल में मिला हाथी शावक का शव

मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

lochan Gupta
Last updated: February 23, 2026 12:02 am
By lochan Gupta February 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. जिले में फिर एक हाथी शावक का शव जंगल में मिला है। शव के पास बड़े हाथियों के पैरों के निशान भी मिले हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त घटना तमनार वन परिक्षेत्र की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार रेंज के झिंगोल बीट के कक्ष क्रमांक 838 आरएफ में शनिवार को हाथी शावक का शव सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दिया। इससे तमनार एसडीओ आशुतोष मंडवा, रेंजर विक्रांत कुमार और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू किया तो वहां आसपास हाथियों के पैरों के निशान मिले। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शावक के साथ हाथियों का झुंड भी मौजूद था जो हाथी शावक को काफी देर तक उठाने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने घटना स्थल के पास काफी जांच किया लेकिन वहां करंट वाला तार या अन्य संदिग्ध गतिविधियां नहीं मिला। इससे मृत हाथी शावक का पंचनामा दर्ज किया गया था, और रविवार को पोस्टमार्टम उपरांत शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं डाक्टरों की टीम ने शुरुआती जांच में हाथी शावक के शरीर में कमजोरी होने की बात कही जा रही है, लेकिन असली कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

तमनार रेंज में 5 माह में 3 हाथी की मौत

रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज में पूरे साल हाथियों की मौजूदगी रहती है। पिछले करीब 5 महीनों में यहां 3 हाथियों की मौत हो चुकी है। अक्टूबर में केराखोल के जंगल में एक हाथी की मौत करंट लगे तार की चपेट में आने से हुई थी। इसके अलावा एक हाथी के बच्चे की मौत चट्टानों में फंसने से हो गई थी। अब फिर एक हाथी के बच्चे का शव जंगल में मिला है।

हाथियों के झुंड पर रख रहे नजर

इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथी शावक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले और न ही आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि मिली है। ऐसा लगा रहा है कि कमजोरी के कारण उसकी जान गई होगी, लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। तमनार रेंज के सामारूमा क्षेत्र में 26 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिससे विभाग इन पर लगातार नजर बनाए हुआ है।

You Might Also Like

सामान्य महिला के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 40 से प्रबल दावेदार बनकर उभरी ‘शिखा’

लीनेस क्लब प्रगति ने राहगीरों को पिलाया शरबत

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अज्ञात व्यक्ति ने पोता कीचड़, मचा हडक़ंप

सेजेस कोतरा के नन्हे बच्चों ने बढ़ाया जिले का मान

तेलीकोट में खरसिया पुलिस ने लगाया जन चौपाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चाय में नशीली दवा मिलाकर प्लांटकर्मी ने युवती से किया रेप
Next Article घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप,9 आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
गले में जीआई तार बांधकर लटका एनईईटी कैंडिडेट, हुई मौत
घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप,9 आरोपी गिरफ्तार
तमनार जंगल में मिला हाथी शावक का शव
चाय में नशीली दवा मिलाकर प्लांटकर्मी ने युवती से किया रेप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?