NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गांजा सप्लाई करने पहुंचे 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > गांजा सप्लाई करने पहुंचे 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
रायपुर

गांजा सप्लाई करने पहुंचे 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र के आरोपियों को 14 किलो गांजा के साथ पकड़ा

lochan Gupta
Last updated: February 22, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta February 22, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। राजधानी में 3 अंतरराज्यीय तस्करों को 14.613 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 7.5 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र निवासी तुषार नितिन पवार, किरन सीताराम काये और मध्य प्रदेश निवासी दीपक तोमर शामिल हैं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने मिलकर गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
21 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि अमलीडीह स्थित मेडिसाइन अस्पताल के पास गली में कुछ युवक गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम तुषार नितिन पवार (21) और किरन सीताराम काये (25) निवासी दहीवडी, थाना सिकरापुर, जिला पुणे (महाराष्ट्र) और दीपक तोमर (33) निवासी थाना पुरषा, जिला मुरैना (मध्यप्रदेश) बताए। तलाशी के दौरान उनके अलग-अलग बैग से कुल 14.613 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही 2 मोबाइल फोन और 1,000 रुपए नगद भी जब्त किए गए।
तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यू राजेन्द्र नगर थाना में नारकोटिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि सप्लाई चेन से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचा जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एसीसीयू की टीम ने वर्ष 2026 में अब तक 15 प्रकरणों में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से 156.381 किलोग्राम गांजा, 2.05 लाख रुपए नगद, 2 चारपहिया वाहन और 8 मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं। अधिकारियों का दावा है, कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

You Might Also Like

विकसित भारत में सशक्त होगा जनजातीय समाज

पोते ने दादी की पीट-पीटकर कर हत्या

यूएन के शांति-निर्माण-मिशन पर आईपीएस संतोष सिंह ने लिखी किताब

सीएम ने की बलौदाबाजार भाटापारा में बड़ी घोषणा

कुत्ते से कटवाकर 50 हजार की लूट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वर्क-फ्रॉम-होम के नाम पर महिला से ठगी
Next Article मौदहापारा संडे बाजार में निगम की कार्रवाई

खबरें और भी है....

आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
गले में जीआई तार बांधकर लटका एनईईटी कैंडिडेट, हुई मौत
घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप,9 आरोपी गिरफ्तार
तमनार जंगल में मिला हाथी शावक का शव
चाय में नशीली दवा मिलाकर प्लांटकर्मी ने युवती से किया रेप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?