NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वर्क-फ्रॉम-होम के नाम पर महिला से ठगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > वर्क-फ्रॉम-होम के नाम पर महिला से ठगी
रायपुर

वर्क-फ्रॉम-होम के नाम पर महिला से ठगी

मुनाफ देने के झांसा देकर 75 हजार कराए ट्रांसफर

lochan Gupta
Last updated: February 22, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta February 22, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर एक महिला से ठगी की गई है। आरोपी ने टेलीग्राम के जरिए लिंक भेजकर टास्क पूरा करने पर मुनाफा देने का लालच दिया और महिला से करीब 78 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। पैसे वापस नहीं मिलने पर पीडि़ता ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता की शिकायत पर ठगों के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीडि़ता भारती माधवानी ने पुलिस को बताया कि, 13 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से संपर्क किया गया। आरोपी ने घर बैठे जॉब दिलाने का दावा किया और ज्यादा कमाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद टेलीग्राम एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर एक लिंक भेजा गया, जहां कुछ ऑनलाइन टास्क पूरे करने को कहा गया।
शुरुआत में छोटे टास्क पूरे कराने के बाद आरोपी ने भरोसा जीत लिया। फिर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर बड़ी रकम निवेश करने को कहा। 13 जनवरी दोपहर से 14 जनवरी रात 8:30 बजे के बीच आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में कुल 74,999 रुपए अपने बताए खाते में ट्रांसफर करा लिए। जब पीडि़ता ने मुनाफा और मूल रकम वापस मांगी तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में संपर्क बंद कर दिया। खुद को ठगा महसूस होने पर महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि, पीडि़ता की शिकायत पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने मामले में ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

You Might Also Like

छक्का जडक़र साउथ अफ्रीका ने जीता दूसरा वनडे

छात्रहित में ऐतिहासिक कदम : सीएम साय के निर्देश पर चिकित्सा प्रवेश नियमों में व्यापक सुधार

जन-जन की आस्था को मिला सहारा-नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पकड़ी एस.आई.आर. की कमान

सूचना के अधिकार कानून की 20वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संत निरंकारी मिशन के सेवादारों ने की विजयपुर तालाब की सफाई
Next Article गांजा सप्लाई करने पहुंचे 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

खबरें और भी है....

आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
गले में जीआई तार बांधकर लटका एनईईटी कैंडिडेट, हुई मौत
घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप,9 आरोपी गिरफ्तार
तमनार जंगल में मिला हाथी शावक का शव
चाय में नशीली दवा मिलाकर प्लांटकर्मी ने युवती से किया रेप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?