NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मौदहापारा संडे बाजार में निगम की कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > मौदहापारा संडे बाजार में निगम की कार्रवाई
रायपुर

मौदहापारा संडे बाजार में निगम की कार्रवाई

सडक़ पर दुकान लगाने वालों के सामान और ठेले जब्त

lochan Gupta
Last updated: February 22, 2026 11:32 pm
By lochan Gupta February 22, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। मौदहापारा में लगने वाले संडे बाजार में आज नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। मुख्य मार्ग से कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया गया। बार-बार समझाइश के बाद भी सडक़ पर सामान रखकर दुकान लगाने वाले फेरी वालों पर सख्ती करते हुए ठेले और सामान जब्त किए गए। अभियान रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर चलाया गया। नगर निवेश विभाग जोन-2 के अधिकारियों, मौदहापारा थाना पुलिस बल और नगर निगम के उडऩदस्ता दल ने मिलकर कार्रवाई की।
टीम ने करीब 20 ठेलों को मार्ग से हटवाया। चेतावनी के बाद भी सडक़ पर कब्जा करने वालों के लगभग 10 टेबल, पलंग सहित अन्य सामग्री जब्त कर ली गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सडक़ पर सामान रखकर यातायात बाधित करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अनुसार, लगातार चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान से मौदहापारा संडे बाजार मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम हुई है और लोगों को जाम से राहत मिली है।
संडे बाजार को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम पहले ही आदेश जारी कर चुका है। अब बाजार में दुकान लगाने वाले फेरीवालों को अपना वैध पहचान पत्र नगर निगम में जमा करना अनिवार्य होगा। बिना आईडी किसी को भी व्यवसाय की अनुमति नहीं दी जाएगी।
महापौर मीनल चौबे ने नगर निवेश विभाग को निर्देश दिए हैं कि केवल स्थानीय फेरीवालों को ही बाजार में बैठने की अनुमति दी जाए। बाहर से आने वाले व्यापारियों को अनुमति नहीं मिलेगी। सभी दुकानदारों को तय की गई व्हाइट लाइन के भीतर ही बैठना होगा। बाजार का दायरा सीमित किया जाएगा ताकि सडक़ पर जाम और अव्यवस्था न हो। बाजार के समय निर्धारण पर भी पुनर्विचार किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के सभी गेंट्री गेट के दोनों छोर पर स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड लगाने और अनुबंध की शर्तों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

You Might Also Like

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय

विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय

तेज रफ्तार कार ने कारोबारी को कुचला, मौके पर मौत

मतांतरण रोकने के लिए सख्त कानून तैयार : सीएम साय

मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट, कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गांजा सप्लाई करने पहुंचे 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Next Article खर्चीली शादियों पर रोक की पहल

खबरें और भी है....

आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
गले में जीआई तार बांधकर लटका एनईईटी कैंडिडेट, हुई मौत
घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप,9 आरोपी गिरफ्तार
तमनार जंगल में मिला हाथी शावक का शव
चाय में नशीली दवा मिलाकर प्लांटकर्मी ने युवती से किया रेप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?