NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मातृभाषा दिवस पर बांदे में भाषा शहीदों को नमन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > मातृभाषा दिवस पर बांदे में भाषा शहीदों को नमन
छत्तीसगढ़

मातृभाषा दिवस पर बांदे में भाषा शहीदों को नमन

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, बांग्ला में पढ़ाई शुरू करने की मांग

lochan Gupta
Last updated: February 21, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta February 21, 2026
Share
2 Min Read

पखांजुर। बांदे के मदन चौक में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर मातृभाषा बांगला एवं शिक्षा संग्राम समिति द्वारा भाषा आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने फूल-माला चढ़ाकर शहीदों को नमन किया और मातृभाषा बांग्ला में शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कार्यक्रम के बाद समिति ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव एवं कलेक्टर के नाम से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में मातृभाषा बांग्ला में पढ़ाई शुरू करने, शिक्षकों की नियुक्ति, पाठ्यक्रम तैयार करने तथा पाठ्यपुस्तक निगम रायपुर द्वारा बांग्ला भाषा में अलग से पुस्तकें प्रकाशित करने की मांग की गई।
समिति ने 16 जनवरी को पखांजूर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा नए शिक्षा सत्र से परलकोट क्षेत्र के 135 गांवों की प्राथमिक शालाओं में बांग्ला भाषा में पढ़ाई शुरू करने की घोषणा का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि डी.एन.के. प्रोजेक्ट क्षेत्र के लगभग 135 गांवों में बड़ी संख्या में बांग्ला भाषी लोग निवास करते हैं। पहले अविभाजित मध्यप्रदेश के समय इन क्षेत्रों के स्कूलों में मातृभाषा बांग्ला में शिक्षा दी जाती थी, लेकिन पिछले कई वर्षों से बांग्ला भाषा के शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण छात्र-छात्राएं मातृभाषा में शिक्षा से वंचित हैं। समिति की प्रमुख मांगों में बांग्ला भाषा शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति, मातृभाषा में शिक्षा की व्यवस्था, बांग्ला भाषा की अलग पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित करना, विश्वविद्यालय स्तर पर बांग्ला में स्नातक शिक्षा शुरू करना तथा शिक्षा मंडल में बांग्ला भाषा विशेषज्ञों को शामिल करना शामिल है। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष नारायण दास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 3 युवकों मौत

सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा

दरभंगा की सभा में पीएम मोदी को दी गई गाली पर बवाल

सक्ती में पटवारी 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

जन समस्या निवारण शिविर में 336 में 128 आवेदनों का मौके पर निपटारा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छोटे भाई को बुलाने गए युवक को चाकू से हमला, ३ गिरफ्तार
Next Article दो सडक़ हादसे में 5 लोगों की मौत, डिवाइडर-पोल से टकराई कार, 3 युवकों ने तोड़ा दम, बिलासपुर में रेलकर्मी समेत 2 की गई जान

खबरें और भी है....

जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
यात्रियों से भरी बदन बस अनियंत्रित होकर सडक़ से उतरी
पिता की मौत पर तल्ख टिप्पणी बनी मौहापाली हत्याकांड की वजह
आत्मविश्वास व मेहनत से लिखें परीक्षा, परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम-शशिमोहन
रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?