रांची। वनकाम झारखण्ड इकाई रांची की अप्रैल माह की गोष्ठी डॉ. नरेश नाज़ के सानिद्ध्य एवं संगीता सहाय की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि थे पंजाब इकाई के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा। 17 रचनाकारों ने रचना पाठ किया। संगीता सहाय ने प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। पूनम वर्मा ने सुंदर संचालन किया। निर्मला कर्ण ने सभी का धन्यवाद किया। अर्चना श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सुनीता श्रीवास्तव, सुनीता अग्रवाल, रश्मि सिन्हा, निर्मला कर्ण,अनुपमश्री, कविता रानी सिंह, सुमिता सिंन्हा, बिंदु प्रसाद ऋ द्धिमा, उर्मिला सिंन्हा, मोनिका प्रसाद, रंजना वर्मा, अर्पणा सिंह, निर्मला सिंह, रिम्मी वर्मा,पूनम वर्मा संगीता सहाय एवं राकेश मल्होत्रा ने काव्य पाठ किया।