NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छोटे भाई को बुलाने गए युवक को चाकू से हमला, ३ गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > छोटे भाई को बुलाने गए युवक को चाकू से हमला, ३ गिरफ्तार
रायपुर

छोटे भाई को बुलाने गए युवक को चाकू से हमला, ३ गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: February 21, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta February 21, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। छोटे भाई को घर लाने गए युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। आपसी विवाद के बाद छोटे भाई के दोस्तों ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद तीन आरोपियों को पकड़ा है। पीडि़त का नाम मोहम्मद वसीम है, जो रजबंधा तालाब इलाके का रहने वाला है। आरोपियों में मौदहापारा के रेहान उर्फ अस्सलान, सलीम खान और बिलासपुर के सीददीक फरहान शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
रजबंधा तालाब पार निवासी मोहम्मद वसीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने छोटे भाई जुनैद खान को समझाने सलीम खान के घर गया था। उसका भाई कई दिनों से घर नहीं लौट रहा था और परिवार की बात नहीं सुन रहा था। घर पहुंचने पर सलीम खान से वसीम का विवाद हो गया। आरोप है कि सलीम ने उसे घर से निकलने को कहा। वसीम बाहर निकला तो सलीम, फरहान और रेहान ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार किया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है। मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि पीडि़त मोहम्मद वसीम की शिकायत पर आरोपी रेहान उर्फ अस्सलान, सलीम खान और सिद्दीकी फरहान पर केस दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने दिव्यांग नव दंपत्तियों को दिए आशीर्वाद

सीएम साय से केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने की सौजन्य मुलाकात

चोरी के 3 दोपहिया वाहन समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

9 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 10 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी

राजधानी के बीजेपी ऑफिस में सहयोग केंद्र की फिर से हुई शुरूआत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आ.ए.एम.पी. योजना के तहत दो दिवसीय कौशल प्रशिक्षण
Next Article मातृभाषा दिवस पर बांदे में भाषा शहीदों को नमन

खबरें और भी है....

जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
यात्रियों से भरी बदन बस अनियंत्रित होकर सडक़ से उतरी
पिता की मौत पर तल्ख टिप्पणी बनी मौहापाली हत्याकांड की वजह
आत्मविश्वास व मेहनत से लिखें परीक्षा, परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम-शशिमोहन
रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?