NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश
रायगढ़

होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश

विजुवल पुलिसिंग के लिए हो नियमित कार्रवाई, एसएसपी ने क्राईम मीटिंग में दिए कई निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 12:09 am
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अपराधों की समीक्षा भी जरूरी है। ऐेसे में स्स्क्क ने जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। जिसमें उन्होंने विजुअल पुलिसिंग व होली से पहले बदमाशों की धरपकड़ के साथ ही अन्य कई तरह के निर्देश दिए।
बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों और शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक की शुरूआत में स्स्क्क ने निर्देशित किया कि सभी राजपत्रित अधिकारी जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग से पूर्व अपने-अपने अनुविभाग स्तर पर थाना प्रभारी और विवेचकों की बैठक लें। ताकि गंभीर अपराधों की समीक्षा और विवेचना की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। उन्होंने विवेचकों के मार्गदर्शन के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही होली पर्व को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने असामाजिक तत्वों, बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्यौहारों में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विजुवल पुलिसिंग के तहत प्रतिदिन तीन सवारी, डिंक एंड ड्राइव जैसे यातायात उल्लंघनों पर सख्ती से कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।

लापरवाही पाए जाने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई

एसएसपी ने ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत गौवंश तस्करी पर विशेष निगरानी रखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ जिले के प्रत्येक क्षेत्र में कार्रवाई करने कहा गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और वैश्यावृत्ति जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में संचालित नहीं होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और जिस थाना क्षेत्र में लापरवाही पाई जाएगी। वहां के थाना प्रभारी के खिलाफ जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

हिट एंड रन मामले की समीक्षा रिपोर्ट करें पेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले में लागू बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक बीट प्रभारी अपने क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी रखे। घटना, दुर्घटना या आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचे। बैठक में लंबित अपराध, गुम इंसान, मर्ग और शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित थाना प्रभारियों को उनका निराकरण करने निर्देश दिए गए। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात ष्ठस्क्क को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और हिट एंड रन मामलों की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया।

सशक्त ऐप से चोरी के वाहनों को करें ट्रेस

बैठक में एसएसपी ने रेंज स्तरीय ‘सशक्त ऐप’ का अधिक से अधिक उपयोग कर चोरी के वाहनों को ट्रेस करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सीसीटीवी कैमरों को ‘त्रिनयन ऐप’ से जोडऩे और बीट स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को ‘साइबर प्रहरी’ से जोडऩे के निर्देश दिए। थाना आने वाले प्रत्येक नागरिक से ‘अनुभव’ गूगल फॉर्म के माध्यम से फीडबैक लेने और नवीन कानूनों के तहत थानों में रजिस्टरों का विधिवत संधारण व नियमित इंद्राज सुनिश्चित करने कहा गया।

You Might Also Like

सरकारी होते हुए भी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम हैं असर कारी – सुभाष त्रिपाठी

कार का कांच तोडक़र ले उड़े 1 लाख

नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों के राजीनामा के आधार पर हुआ प्रकरणों का निपटारा

मनीष पांडेय बने भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष

विकास की नई ऊंचाई की ओर तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़- सांसद राठिया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका
Next Article डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख रुपए की ठगी

खबरें और भी है....

10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख रुपए की ठगी
होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश
किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका
कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?