NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या
जशपुरनगर

कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या

आरोपी पिता गिरफ्तार, घर बनाने को लेकर हुआ था विवाद

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 12:08 am
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
3 Min Read

जशपुर। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामटोली में घर बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एक पिता ने अपनी 23 साल की बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बिंदिया लकड़ा (23) आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी। बिंदिया अपने घर के पास नया मकान बनवा रही थी। उसने मकान की नींव खुदवा ली थी और निर्माण कार्य के लिए रेत भी मंगवाकर रखी थी। 18 फरवरी की दोपहर करीब 3 बजे पिता लौरेस लकड़ा (47) घर आया और बेटी से घर निर्माण के लिए ईंट-गिट्टी जल्द मंगवाने या फिर पैसे देने की बात कहने लगा। इसी बात पर पिता-बेटी के बीच बहस तेज हो गई। गुस्से में आकर लौरेस लकड़ा ने घर में रखी कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से बिंदिया के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बिंदिया की मौके पर ही मौत हो गई।
इस मामले में मृतिका की बहन अनुषा लकड़ा (22) ने 18 फरवरी को नारायणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि पिता लौरेस, बिंदिया और छोटा भाई गांव जामटोली स्थित मायके में रहते थे।

हत्या का केस दर्ज

बहन की रिपोर्ट के आधार पर नारायणपुर थाने में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम कराया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत का कारण सिर में गंभीर चोट बताया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता लौरेस लकड़ा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

एएसपी बोले- पारिवारिक विवाद मर्डर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई है। मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

You Might Also Like

कलेक्टर ने कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र का किया निरीक्षण

बाबा भगवान राम ट्रस्ट का स्थापना दिवस समारोह संपन्न

दो दीवसीय ब्लॉक स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन

कल्याण आश्रम में रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

सीएम साय ने बगिया में परिवार संग मनाई होली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चांदमारी जुआ अड्डा पर पुलिस की दबिश, दो जुआरी से 8 हजार रुपए बरामद
Next Article किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका

खबरें और भी है....

10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख रुपए की ठगी
होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश
किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका
कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?