NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री की पहल से जिले में सुदृढ़ हुई स्वास्थ्य सेवाएँ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मुख्यमंत्री की पहल से जिले में सुदृढ़ हुई स्वास्थ्य सेवाएँ
जशपुरनगर

मुख्यमंत्री की पहल से जिले में सुदृढ़ हुई स्वास्थ्य सेवाएँ

समय और धन की हो रही बचत, अब बड़े शहरों में उपचार के लिए जाने की आवश्यकता हुई कम

lochan Gupta
Last updated: February 19, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta February 19, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होने से जिलेवासियों को अब स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे उन्हें उपचार के लिए अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता कम हुई है और आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। वर्तमान में जिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपशिखा कदम, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. गौरव हरदहा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दीपांशु भोय तथा रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंकित अग्रवाल अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से मरीजों को समय पर सटीक जांच और उपचार मिल रहा है।
अक्टूबर 2025 से अपनी सेवाएँ दे रहे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंकित अग्रवाल द्वारा अब तक लगभग 600 सोनोग्राफी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। वहीं जनवरी 2026 से पदस्थ सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. गौरव हरदहा द्वारा ओपीडी में लगभग 115 मरीजों का परीक्षण किया गया है एवं लगभग 21 मरीजों की मेजर एवं माइनर सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई है। इसी प्रकार, सितंबर 2025 से कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपशिखा कदम द्वारा ओपीडी में लगभग 50 मरीजों की जांच के साथ-साथ अब तक लगभग 17 मेजर एवं माइनर सर्जरी की गई हैं। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दीपांशु भोय भी जनवरी 2026 से लगातार मरीजों की जांच एवं उपचार कर रहे हैं। इसके अलावा सभी विशेषज्ञ चिकित्सक नियमित ओपीडी सेवाओं के साथ-साथ ऑनलाइन परामर्श एवं केजुअल्टी ड्यूटी के माध्यम से भी मरीजों को निरंतर चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में भी मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध हो पा रहा है। जिलेवासियों ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से उन्हें अत्यधिक सुविधा प्राप्त हुई है। पहले गंभीर उपचार के लिए रांची एवं अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अधिक व्यय होता था। अब जिला चिकित्सालय में ही विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध होने से समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है। इस पहल के लिए जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री एवं जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

You Might Also Like

फर्जी ट्रेडिंग कंपनी : किसानों से 6 करोड़ की ठगी

जिला स्तर पर ओलंपियाड, वाद-विवाद गतिविधियां हुई आयोजित

माताओं एवं बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य बनेगा प्रदेश की समृद्धि का आधार : सीएम साय

शराब के नशे में विवाद, हाथापाई में बुजुर्ग की मौत

स्कूल से निकालने की धमकी देकर करता रहा ब्लैकमेल, प्रिंसिपल कर रहा था घिनौनी व अश्लील हरकतें, गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शिवाजी जयंती पर कुनबी समाज ने निकली शोभायात्रा
Next Article अग्नि सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित

खबरें और भी है....

10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख रुपए की ठगी
होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश
किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका
कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?