NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मोडिफाइड साइलेंसर लगा, स्टंट करने वाले को कुनकुरी में पुलिस ने सिखाया सबक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मोडिफाइड साइलेंसर लगा, स्टंट करने वाले को कुनकुरी में पुलिस ने सिखाया सबक
जशपुरनगर

मोडिफाइड साइलेंसर लगा, स्टंट करने वाले को कुनकुरी में पुलिस ने सिखाया सबक

जिला पुलिस ने 120 प्रकरणों में वसूला 44 हजार 300 रूपए जुर्माना

lochan Gupta
Last updated: December 24, 2025 11:36 pm
By lochan Gupta December 24, 2025
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। आगामी क्रिसमस के त्यौहार व नव वर्ष के मद्देनजर, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर जिले के सभी थाना/ चौकी क्षेत्रों में, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जशपुर पुलिस के द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के द्वारा गत दिवस, संपूर्ण जिले में तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोडिफाइड साइलेंसर, तेज रफ्तार व शराब पीकर वाहन चलाने इत्यादि के मामलों में कुल 120 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 44 हजार 300 रु का समन शुल्क वसूला गया है।
पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी क्षेत्र में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए, मोडिफाइड साइलेंसर के साथ, ओवर स्पीड में स्टंटबाजी करने वाले बाइकर्स को भी पकड़ा गया, जिन्हें पुलिस के द्वारा चलानी कार्यवाही करते हुए, उठक बैठक करा कर ट्रैफिक नियमों के पालन करने की समझाइश दी गई, और बताया गया कि नियत गति से ही वाहन चलाए,बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने,जिससे किसी कारणवश दुर्घटना होने पर जान बच सकती है। पुलिस के द्वारा कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 12 प्रकरणों में से 03 प्रकरणों में लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है,02 प्रकरणों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है,01 प्रकरण में शराब पीकर वाहन चलाने पर 185 एम 1 एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है व अन्य 06 प्रकरण जो कि बिना नम्बर, बिना हेलमेट, तीन सवारी इत्यादि से संबंधित थे उनमें 3600 रु जुर्माना वसूला गया है।
इसी प्रकार चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत 06 प्रकरणों में 1800रु, चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत 03 प्रकरणों में 900रु, लोदाम क्षेत्रांतर्गत 08प्रकरणों में 2400रु, दुलदुला क्षेत्रांतर्गत 11 प्रकरणों में 3300 रु, आस्ता क्षेत्रांतर्गत 10 प्रकरणों में 3800 रु, सन्ना क्षेत्रांतर्गत 06 प्रकरणों में 2200रु, सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत 01 प्रकरण में 500 रु, बगीचा क्षेत्रांतर्गत 02 प्रकरणों में 3000 रु, नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत 01 प्रकरण में 300 रु, तपकरा क्षेत्रांतर्गत 07 प्रकरण में 2100रु,करडेगा क्षेत्रांतर्गत 05 प्रकरणों में 1900 रु,ऊपर कछार क्षेत्रांतर्गत 15 प्रकरणों में 6500 रु, थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत 03 प्रकरणों में 1100रु, फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत 03 प्रकरणों में 900 रु, पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत 11 प्रकरणों में 4900 रु, बागबहार क्षेत्र से 02 प्रकरणों में 800 रु, कोल्हेनझरिया क्षेत्र से 06 प्रकरण में 1700 रु व यातायात पुलिस जशपुर के द्वारा 08 प्रकरणों में 2600 रु इस प्रकार पुलिस के द्वारा संपूर्ण जिले में कुल 120 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 44 हजार 300 रु का जुर्माना वसूला गया।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि दुर्घटनाओं से बचाव हेतु, यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट, सीट बेल्ट अवश्य लगावे, नशे में कभी भी वाहन न चलावें, ऐसा करने पर आप खुद व दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकते हैं, आपका जीवन आपके व आपके परिवार के लिए अमूल्य है, ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारू संचालन व दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु, जशपुर पुलिस प्रतिबद्ध है, नियमों के उल्लंघन पर जशपुर पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

You Might Also Like

गुम नाबालिक बालिका को सूचना के चंद घंटों में झारखंड से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस

जशपुर जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा

बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, युवक की मौत

महिलाएं समाज की धुरी, महिलाएं ही निर्धारित करती हैं समाज की दिशा : रायमुनी भगत

कुख्यात लुटेरा अमेरिकन को जशपुर पुलिस ने धर दबोचा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने जशपुर को दिए ऐतिहासिक सिंचाई सौगातें
Next Article अवैध धान आमद पर जशपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?