NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
जशपुरनगर

ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड

पारिवारिक विवाद में रची थी हत्या की साजिश, हत्याकांड में शामिल 4 गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 6, 2026 12:21 am
By lochan Gupta July 6, 2026
Share
4 Min Read

जशपुर। जिले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर एक अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की बहू समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि पारिवारिक विवाद के चलते बहू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 70 वर्षीय ससुर की हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने आधी रात को घर में घुसकर पहले लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से बुजुर्ग पर हमला किया, फिर उनके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या कर दी।एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार तथा एसडीओपी जशपुर के मार्गदर्शन में थाना दुलदुला पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया।
जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई को थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम बोड़ाजोर निवासी 70 वर्षीय चुगरू प्रधान अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया व वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक का अपनी बहू सुगंती बेसरा के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने तीन परिचितों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। इस बीच 3 और 4 जुलाई की दरमियानी रात आरोपी मोटरसाइकिल से मृतक के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने के बाद उन्होंने लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से हमला किया। इसके बाद बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

24 घंटे में हत्या के आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर से मिली सूचना और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फट्टा, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सुगंती बेसरा (36 वर्ष), ग्राम बोड़ाजोर, थाना दुलदुला मृतक की बहू एवं मुख्य साजिशकर्ता, साहिल उर्फ राजा खान (22 वर्ष), थाना दुलदुला, आनंद यादव (20 वर्ष), ग्राम परसाटोली, थाना दुलदुला, रोहित सिंह (21 वर्ष), ग्राम मधुटोली, थाना जशपुर को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी ने दी टीम को बधाई

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गंभीर अपराध का त्वरित एवं वैज्ञानिक तरीके से खुलासा कर दोषियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है। इस अंधे हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा थाना दुलदुला पुलिस, साइबर सेल, एफएसएल टीम और विवेचना में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से संभव हो सका।

You Might Also Like

जुआ फड़ पर पुलिस की दबिस, 7 आरोपी गिरफ्तार

जनपद पंचायत बगीचा में चुनाव हेतु मतदान दलों को किया गया रवाना

सडक़-बाजार में घूमते मवेशी को ले जाते हैं गौशाला

साले-भाभी की पिटाई से जीजा की हुई मौत

पुलिस ने बकरी चोर गिरोह को फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
Next Article चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?