NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्कूल खेल मैदान पर अवैध कब्जे का मामला जनदर्शन में गूंजा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > स्कूल खेल मैदान पर अवैध कब्जे का मामला जनदर्शन में गूंजा
सारंगढ़

स्कूल खेल मैदान पर अवैध कब्जे का मामला जनदर्शन में गूंजा

lochan Gupta
Last updated: February 18, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta February 18, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। जनदर्शन टोकन क्र. 2310126000352 के तहत एक महत्वपूर्ण आवेदन प्रस्तुत कर ग्राम सहसपुर (प.ह.नं.61) स्थित शासकीय स्कूल परिसर के सामने स्थित खेल मैदान को अतिक्रमणमुक्त कराने और लंबित प्रकरण के शीघ्र निराकरण की मांग की गई है। आवेदन कलेक्टर, सारंगढ़, जिला सारंगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया है कि – प्रकरण न्यायालय तहसीलदार, सारंगढ़ में रा.प्र.क्र. 2.2.6.523. 2030001/ के अंतर्गत लंबित है। इस संबंध में 20 फरवरी 2024 को भी आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर हल्का पटवारी द्वारा स्थल निरीक्षण कर पंचनामा एवं सीमांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। पटवारी प्रतिवेदन के अनुसार खसरा नंबर 96, रकबा 0.308 हेक्टेयर, भूमि छोटे झाड़ के जंगल एवं स्कूल खेल मैदान के रूप में दर्ज है। प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख है कि उक्त भूमि पर 3-4 व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा किया गया है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल (वर्ष 1989) में निर्मित एक पुराना जर्जर मकान खेल मैदान परिसर में स्थित है, जो वर्तमान में जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। इसके कभी भी गिरने की आशंका व्यक्त की गई है, जिससे स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। स्कूल परिसर में बाउंड्रीवाल अहाता निर्माण, मिट्टी-मुरूम से समतलीकरण हेतु कई बार संबंधित विभाग को आवेदन दिया जा चुका है। नपा परिषद के इंजीनियर द्वारा 11 लाख रुपये का स्टीमेट भी तैयार किया गया लेकिन अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। खेल मैदान का समुचित विकास नहीं होने से विद्यार्थियों को शालेय खेलकूद एवं अन्य गति विधियों में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आवेदनकर्ता ने कलेक्टर से जनहित को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर से अवैध कब्जा धारियों को बेदखल कर प्रकरण का अविलंब निराकरण कराने की मांग की है। जनदर्शन में उठे इस मामले को लेकर अब प्रशासनिक कार्यवाही पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

You Might Also Like

राम लला के दर्शन करने तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना

सरिया में लू लगने से दो लोगों की मौत

सीएम ने 183 करोड़ के कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण,भूमिपूजन व शिलान्यास किया

जाति जनगणना सामाजिक उत्थान में मिल का पत्थर : संजय पांडेय

मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग और बुनियादी सुविधा के लिए कलेक्टर ने ली बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
Next Article खोखसीपाली पंचायत मे मुर्गा खाकर आवास बांटने का आरोप

खबरें और भी है....

वर्ल्ड लीडर्स फोरम में सीएम साय ने रखा अर्थव्यवस्था का रोडमैप
गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की दबिश, अवैध लकड़ी की चिराई पकड़ी, मशीन किया सील, स्टोरेज की भी जांच जारी
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं-सीएम साय
बुचडख़ाना ले जाते मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, वाहन छोडक़र भागे तस्कर, अपराध दर्ज
डोडक़ी नदी के तेज बहाव में बह गया पहाड़ी कोरवा, एक किमी दूर झाडिय़ों में मिला शव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्ल्ड लीडर्स फोरम में सीएम साय ने रखा अर्थव्यवस्था का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?