NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
रायगढ़

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त

रायगढ़ के जंगलों से काटकर चांपा के गोदाम में करते थे डंप, दो जिलों के संयुक्त टीम की कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: February 18, 2026 12:10 am
By lochan Gupta February 18, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में लकड़ी तस्करी का मामला सामने आया है। तस्कर रायगढ़ से खैर की लकड़ी चुराकर जांजगीर-चांपा जिले के गोदाम में डंप कर रहे थे। रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जिले की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर लाखों रुपए की अवैध लकड़ी जब्त कर ली है।
जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ के डीएफओ को मुखबिर से सूचना मिली कि सहसपुरी की ओर से खैर की लकड़ी की तस्करी हो रही है। सूचना मिलने के बाद डीएफओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीओ, रेंजर और उडऩदस्ता की टीम गठित की गई और तस्करों की तलाश शुरू की गई। तस्करों को भनक लग गई और वे ट्रक में लकड़ी लोड कर भागने लगे। लेकिन वन अमला की टीम ने चंद्रपुर रोड पर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर करीब 50 हजार रुपए की अवैध लकड़ी मिली, लेकिन चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। कुछ देर बाद वन अमला ने चालक रतनपुर के सूरज कुमार सारथी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि खैर की लकड़ी सहसपुरी में डंप की गई थी और इसे चांपा में मनीष अग्रवाल के गोदाम में रखा जाना था। ट्रक में उसका साथी मेलाराम सतनामी भी था, जो अवैध लकड़ी इकठ्ठा करता था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि आसपास के क्षेत्र से खैर की लकड़ी काटकर 1-3 ट्रक इक_ा की जाती थी। फिर उन ट्रकों की लकड़ी को लेकर चांपा में बड़े गोदाम में डंप कर दिया जाता था। रायगढ़ की टीम रात करीब 1 बजे चांपा के ग्राम भादा स्थित एक बंद राइस मिल परिसर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 से 20 ट्रक के बराबर तेंदू और खैर की इमारती लकड़ी जब्त की है। तस्करों ने अकलतरी भांटा, चांपा के पास एक गुप्त गोदाम बना रखा था। इसके बाद रायगढ़ टीम ने चांपा के डीएफओ को सूचना दी। वनमंडलाधिकारी चांपा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोदाम से लगभग 40-50 लाख रुपए कीमत की अवैध लकड़ी बरामद की गई।

दूसरे राज्यों में खपा रहे थे

बताया जा रहा है कि खैर की लकड़ी चांपा से बाहर के राज्यों जैसे पंजाब और हरियाणा में भेजी जाती थी। खैर लकड़ी के तस्कर रायगढ़ और चांपा जिलों में सक्रिय हैं और बड़े गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं। रायगढ़ वन अमला ने एक ट्रक जब्त कर लिया है और आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले में आगे की जांच की जा रही

रायगढ़ रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद ट्रक को पकड़ा गया। इसके बाद पता चला कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर काम कर रहा है, इसलिए जांजगीर-चांपा की टीम के साथ मिलकर गोदाम में दबिश दी गई। दबिश में लाखों की अवैध खैर लकड़ी जब्त की गई। इसके अलावा रायगढ़ में एक ट्रक में लोड अवैध लकड़ी को भी जब्त किया गया। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

You Might Also Like

झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ रायगढ़, नदी नाले उफान पर

भाजपा ने किया संगठन विस्तार, चूड़ामणि बनें भाजपा सोशल मीडिया जिला प्रभारी

लक्ष्य, प्रयास और निरंतर परिश्रम प्रतिभा का आधार-डॉ. कनु पांडेय

संदिग्ध हालत में प्लांटकर्मी की मौत

एसएसपी शशि मोहन राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल
Next Article स्कूल खेल मैदान पर अवैध कब्जे का मामला जनदर्शन में गूंजा

खबरें और भी है....

वर्ल्ड लीडर्स फोरम में सीएम साय ने रखा अर्थव्यवस्था का रोडमैप
गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की दबिश, अवैध लकड़ी की चिराई पकड़ी, मशीन किया सील, स्टोरेज की भी जांच जारी
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं-सीएम साय
बुचडख़ाना ले जाते मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, वाहन छोडक़र भागे तस्कर, अपराध दर्ज
डोडक़ी नदी के तेज बहाव में बह गया पहाड़ी कोरवा, एक किमी दूर झाडिय़ों में मिला शव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्ल्ड लीडर्स फोरम में सीएम साय ने रखा अर्थव्यवस्था का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?