NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अंचल के शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अंचल के शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर
रायगढ़

अंचल के शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर

महाशिवरात्रि पर दिनभर हुआ जलाभिषेक और भंडारे का हुआ आयोजन

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
3 Min Read

मोहन नायक/बरमकेला। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बरमकेला अंचल सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के सभी शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिरों में ध्वजा चढ़ाने, पूजा-अर्चना करने और भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।

पूजेरीपाली के ऐतिहासिक शिव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

स्वयंभू शिव मंदिरों में विशेष आस्था के चलते ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के पूजेरीपाली स्थित शिव मंदिर में दिनभर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। भजन-कीर्तन के बीच मंदिर में ध्वज चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे और भोग-प्रसाद वितरण की व्यवस्था पूरे दिन जारी रही।

कलमी के गुप्तेश्वर शिव मंदिर में भक्ति और भंडारा

कलमी स्थित गुप्तेश्वर शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। यहां जलाभिषेक, पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। रात्रिकालीन भजन संध्या में भक्तिमय प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। घरघोड़ा के दिव्यांग बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे श्रद्धालुओं ने सराहा।

अंबाभौना और पोरथधाम में भी रही विशेष आस्था

समीपवर्ती ओडिशा के अंबाभौना स्थित केदारनाथ मंदिर में भी सुबह से देर रात तक जलाभिषेक के लिए कतारें लगी रहीं। यहां मेला भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं त्रिवेणी संगम स्थित पोरथधाम शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक का क्रम निरंतर चलता रहा। स्वयंभू शिवलिंग की मान्यता के कारण यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

पहाड़ मंदिर देवगांव और झनकपुर में भी उमड़ी भीड़

देवभूमि देवगांव के पहाड़ मंदिर स्थित कैलाश टेकरी शिव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। यहां भी भक्तों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। झनकपुर में भक्तिनदाई द्वारा स्थापित शिव मंदिर की अपनी विशेष महत्ता है। यहां भी भक्तों की भीड़ उमड़ी और रात्रि में भंडारे का आयोजन किया गया।
ब्लॉक मुख्यालय बरमकेला के लाल तालाब स्थित शिव मंदिर में नगरवासियों ने सामूहिक रूप से ध्वज चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा लोधिया, खपरापाली, नवापाली, लेंधरा, बड़े नवापारा सहित अंचल के विभिन्न गांवों में महाशिवरात्रि उत्साहपूर्वक मनाई गई। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं की आस्था, सेवा और सहयोग की भावना ने पर्व को और भी भव्य बना दिया।

You Might Also Like

शांतिकुंज हरिद्वार से आये छात्राओ ने क्षेत्रवासियों में फैलाया ज्ञान का प्रकाश

छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर की उड़ रही धज्जियां : उमेश पटेल

आपके स्नेह व सहयोग से ही हमारा संबल बढ़ता है – बजरंग

बहादुरी की मिसाल बने राकेश मिंज और आर्यन खेस

युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष के नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर अनूठे विरोध प्रदर्शन की बनी रुपरेखा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लीनेस क्लब सेवांजली ने मनाया मातृ पितृ दिवस
Next Article एसईसीएल मुख्यालय में कंज़्यूमर मीट का आयोजन

खबरें और भी है....

नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण
नगर पंचायत तमनार के पहले अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?