NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मांड नदी पर पुल की मरम्मत के लिए एसईसीएल और जिला प्रशासन के बीच एमओयू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मांड नदी पर पुल की मरम्मत के लिए एसईसीएल और जिला प्रशासन के बीच एमओयू
रायगढ़

मांड नदी पर पुल की मरम्मत के लिए एसईसीएल और जिला प्रशासन के बीच एमओयू

सीएसआर के तहत एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र ने खरसिया-छाल रोड पर मांड नदी पर उच्च स्तरीय पुल के सुदृढ़ीकरण के लिए 84.48 लाख की दी मंजूरी

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), रायगढ़ क्षेत्र की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों के अंतर्गत खरसिया-छाल मार्ग पर मांड नदी पर निर्मित उच्च स्तरीय पुल के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 84.48 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। सोमवार को एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र एवं जिला प्रशासन रायगढ़ के मध्य के समझौता ज्ञापन एमओयू किया गया।
खरसिया-छाल मार्ग एक महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक संपर्क मार्ग है, जो खरसिया को छाल-धरमजयगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से जोड़ता है। इस मार्ग पर स्थित मांड नदी का पुल दोनों क्षेत्रों के बीच एकमात्र क्रियाशील संपर्क साधन है, जो आमजन, आवश्यक सेवाओं तथा वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पुल की जर्जर स्थिति के कारण आवागमन, सुरक्षा एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ कोयला एवं अन्य वाणिज्यिक परिवहन की सुचारू आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी। इस परिप्रेक्ष्य में पुल की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य आवश्यक हो गया था। इस परियोजना के पूर्ण होने पर खरसिया, छाल, धरमजयगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के बीच सुरक्षित और निर्बाध संपर्क सुनिश्चित होगा। साथ ही यात्रियों एवं माल परिवहन की सुगमता बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि पुल की जर्जर स्थिति को ध्यान रखते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा भी इस कार्य को प्राथमिकता देने की अनुशंसा की गई थी। एसईसीएल द्वारा सीएसआर के अंतर्गत इस कार्य को स्वीकृति प्रदान कर क्षेत्रीय विकास एवं जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुन: स्थापित किया गया है। यह पहल स्थानीय समुदायों एवं हितधारकों के साथ एसईसीएल के सौहाद्र्रपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ करेगी तथा कंपनी की सकारात्मक छवि को बढ़ावा देगी।

You Might Also Like

17 घंटा विलंब से रायगढ़ पहुंचेगी ऋषिकेश-पूरी एक्सप्रेस

जीवन में जब सत्कर्म करेंगे तो देवता भी प्रसन्न होते हैं : पं शिवम

जिले में कल से और बढेगी ठंड

स्कूली छात्रा की संदिग्ध मौत पर रहस्य अब भी बरकरार

6 साल की मासूम के साथ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आंजनेय का म्यूजिक वीडियो एल्बम ‘मेरी जि़ंन्दगी’ हुआ रिलीज
Next Article लीनेस क्लब सेवांजली ने मनाया मातृ पितृ दिवस

खबरें और भी है....

नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण
नगर पंचायत तमनार के पहले अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?