रायगढ़। रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश भर में पिछले दो दिनों से हल्की बदली छाई हुई है। वहीं रायगढ़ सहित आसपास के जिलों में 11 जनवरी से पारा और नीचे गिरेगा जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की सम्भावना है।
बढेगी ठिठुरन
कल यानी सोमवार को छत्तीसगढ़ में सब से ठंडा नारायणपुर रहा यहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, वहीं 11 जनवरी से प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी।
सोमवार को भी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी तरह रायगढ़ में भी पिछले दो दिनों से बदली छाये रहने के कारण कम ठंड महसूस की जा रही है। मगर दो दिनों बाद ठंड बढने की संभावना है। जिससे पारा गिरकर 13 से 14 डिग्री तक आ सकता है।
जिले में कल से और बढेगी ठंड
रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गिरेगा तापमान, मौसम विभाग की ताजा अपडेट..!
